Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
shravan
नवा छत्तीसगढ़

श्रवण यंत्र से हरिहर की जिंदगी में लौटी रौनक, फिर गूंजने लगी नाती-पोतों की मधुर आवाज

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
June 4, 2025 One Min Read
43 Views
0 Comments

रायपुर, 04 जून 2025

जशपुर जिले के ग्राम रौनी (तहसील सन्ना) निवासी 85 वर्षीय हरिहर यादव की जिंदगी में एक बार फिर से उम्मीद और खुशियों की नई किरण आई है। पिछले तीन वर्षों से श्रवण क्षमता खो चुके हरिहर अब फिर से सुन पा रहे हैं और यह संभव हो पाया है, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से मिले श्रवण यंत्र के माध्यम से।

हरिहर बताते हैं कि उन्हें अपनी नाती-पोतियों की आवाज सबसे ज्यादा याद आती थी। उम्र के इस पड़ाव पर जब सुनाई देना बंद हो गया, तो जीवन और भी अधिक कष्टप्रद हो गया था। उन्होंने अपनी समस्या को लेकर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन किया। उनकी विनम्र अपील पर तत्काल संज्ञान लिया गया और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उन्हें श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया।

श्रवण यंत्र पाकर हरिहर की आँखों में खुशी के आँसू थे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और कैंप कार्यालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, मेरे जीवन में फिर से उजाला लौट आया है। अब मैं अपने नाती-पोतों की हँसी और बातों को सुन सकता हूँ, यह मेरे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। हरिहर ने यह भी कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री द्वारा बगिया में स्थापित कैंप कार्यालय एक मिसाल बन चुका है, जहाँ समय पर उचित मदद उपलब्ध हो रही है।

Share Article

Other Articles

yuktiyukt
Previous

 छत्तीसगढ़ में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में नया संतुलन

khaad
Next

किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद उपलब्ध कराने प्रशासन सख्त अम्बिकापुर में दो दुकानों के संचालकों को नोटिस

Next
khaad
June 4, 2025

किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद उपलब्ध कराने प्रशासन सख्त अम्बिकापुर में दो दुकानों के संचालकों को नोटिस

Previous
June 4, 2025

 छत्तीसगढ़ में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में नया संतुलन

yuktiyukt

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

कौशल्या धाम 1

छत्तीसगढ़ के रोम रोम में बसे हैं राम.. अब जल्द पूरा होगा पाटेश्वर आश्रम में मां कौशल्या का भव्य और विशाल धाम

www.jayjohar.com
June 21, 2025
cold storage

दंतेवाड़ा में शुरू हो रही कोल्ड स्टोरेज की बड़ी सुविधा

www.jayjohar.com
June 17, 2025
wp11578100 2

रायपुर : रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर विशेष लेख

www.jayjohar.com
June 17, 2025
news

विशेष लेख : रक्षा, एयरोस्पेस और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में निवेश का नया केंद्र बनने की ओर छत्तीसगढ़

www.jayjohar.com
June 17, 2025

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार