Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
ugadi
खबर छत्तीसगढ़

हिंदू नववर्ष:हिंदू दैनंदिनी के विमोचन, नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ निकली नववर्ष की शोभायात्रा

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
March 30, 2025 2 Mins Read
116 Views
0 Comments

हिंदू नववर्ष:नववर्ष युगाब्द 5127 के अवसर पर भारत के विभिन्न प्रांतों में भगवान की आराधना और भक्ति के साथ नववर्ष का पावन पर्व मनाया गया। इसी क्रम में रविवार सुबह 7 बजे शुभम् विहार शिव मंदिर से 27 खोली हनुमान मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिन्होंने भक्ति और उल्लास के साथ नववर्ष का स्वागत किया। शोभायात्रा जिन मार्गों से गुजरी, वहां भक्तों ने श्रद्धा और सम्मान के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ होने वाला यह नववर्ष पूर्णतया वैज्ञानिक आधार पर आधारित है। इसी कारण शोभायात्रा में पीला, लाल और गेरूआ वस्त्र धारण किए श्रद्धालुओं पर स्वयंस्फूर्त जनता द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

शोभायात्रा के दौरान संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने शंख, घंटा, झाल-मजीरा की आध्यात्मिक ध्वनियों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। शोभायात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने स्वागत द्वार बनाकर शोभायात्रा का अभिनंदन किया। इस पावन अवसर पर हिंदू दैनंदिनी का विमोचन किया गया और नशामुक्त भारत का संकल्प लिया गया। इस दौरान समाज के गणमान्य नागरिकों और संतों ने हिंदू नववर्ष की वैज्ञानिकता और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नववर्ष की शुरुआत होना प्रकृति और खगोल विज्ञान से भी मेल खाता है, क्योंकि इसी समय प्रकृति में नई चेतना और उमंग का संचार होता है।

शोभायात्रा में सभी वर्गों के लोग एकजुट होकर धर्म और संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर भक्ति गीतों और जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते नजर आए। शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना रहा। इसके साथ ही, युवाओं में नशामुक्त भारत का संदेश फैलाने का संकल्प लिया गया। आयोजन समिति ने सभी भक्तों का धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Share Article

Other Articles

मन की बात
Previous

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालिकाओं के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 120वीं कड़ी

pm
Next

पीएम मोदी पहुंचे रायपुर, राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत

Next
pm
March 30, 2025

पीएम मोदी पहुंचे रायपुर, राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत

Previous
March 30, 2025

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालिकाओं के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 120वीं कड़ी

मन की बात

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Related Posts

samman

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने 10वीं और 12वीं परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

www.jayjohar.com
January 23, 2026
WhatsApp Image 2026 01 23 at 5.16.45 PM

डिजिटल साहित्य: प्रकाशकों के लिए चुनौती पर सार्थक विमर्श

www.jayjohar.com
January 23, 2026
WhatsApp Image 2026 01 23 at 6.06.37 PM

रायपुर साहित्य उत्सव में ओपन माइक से नवीन प्रतिभाओं को मिला सशक्त मंच: पहले दिन चार सत्रों में 75 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

www.jayjohar.com
January 23, 2026
mahila

महिला पत्रकार अपने साहस से कर रहीं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत- मुख्यमंत्री

www.jayjohar.com
January 23, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार