Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
kangaroo
खबर छत्तीसगढ़

जिले में कंगारू मदर केयर प्रशिक्षण- नवजात शिशुओं की देखभाल में नया मोड़

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
April 4, 2025 2 Mins Read
223 Views
0 Comments

कोरिया 04 अप्रैल

जिले में पहली बार कंगारू मदर केयर (केएमसी) तकनीक पर स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ और छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से आयोजित किया गया।

कंगारू मदर केयर तकनीक नवजात शिशुओं के लिए एक महत्वपूर्ण जीवन रक्षक तकनीक है, जिसमें शिशु को माँ की छाती से त्वचा से त्वचा संपर्क में रखा जाता है। यह तकनीक विशेष रूप से समय से पहले पैदा हुए या कम वजन वाले बच्चों के लिए अत्यंत फायदेमंद साबित होती है। यह शिशु को सुरक्षा, गर्मी और स्तनपान में सहायता प्रदान करता है, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार होता है।

कोरिया जिले के कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, कंगारू मदर केयर तकनीक नवजात शिशुओं के जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) और मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) को कम करने में सहायक होगी। इस तकनीक को सही तरीके से लागू करने के लिए जिले के स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे नवजातों के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण सुधार होगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में जिले के पटना -बैकुण्ठपुर और सोनहत के स्वास्थ्य कर्मियों, बीपीएम, बीटीईओ, सुपरवाइजर, सीएचओ और आरएचओ मेल-फीमेल को प्रशिक्षण में शामिल किया गया। रायपुर से आए विशेषज्ञ डॉ. अक्षय शक्ति तिवारी ने कंगारू मदर केयर पर विस्तृत जानकारी दी और इसके फायदे बताए।

इस पहल से कम वजन वाले शिशुओं (एलबीडब्ल्यू) के स्वास्थ्य में सुधार होगा और माँ-बच्चे के स्वास्थ्य स्तर में भी वृद्धि होगी। यह तकनीक हर वर्ग के लोगों को फायदा पहुंचाएगी, विशेष रूप से ऐसे परिवारों को जिनके पास स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित पहुंच है। कंगारू मदर केयर ना सिर्फ शिशु के स्वास्थ्य में सुधार करता है, बल्कि माँ और शिशु के बीच रिश्ते को भी मजबूत करता है।

Share Article

Other Articles

gramin
Previous

राज्यपाल को पहली बार अपने क्षेत्र में देखकर अभिभूत हुए ग्रामीण

charm
Next

 संत रविदास चर्मशिल्प योजना : सरकारी सहायता से भुलऊ की नई उड़ान

Next
charm
April 4, 2025

 संत रविदास चर्मशिल्प योजना : सरकारी सहायता से भुलऊ की नई उड़ान

Previous
April 4, 2025

राज्यपाल को पहली बार अपने क्षेत्र में देखकर अभिभूत हुए ग्रामीण

gramin

Related Posts

Vidhansabha cg 2

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के विभागों के लिए 6216 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

www.jayjohar.com
March 11, 2026
Vidhansabha cg 1

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, गृह, जेल, विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग का बजट पारित

www.jayjohar.com
March 11, 2026
Vidhansabha cg

पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के लिए 492 करोड़ रूपए से अधिक की अनुदान मांगे पारित

www.jayjohar.com
March 11, 2026
विष्णुदेव साय

रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देश: प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक

www.jayjohar.com
March 10, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार