Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
cm
खबर छत्तीसगढ़

 मुख्यमंत्री कन्या विवाह अंतर्गत 160 जोड़े बंधे विवाह बंधन में

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
March 28, 2025 3 Mins Read
197 Views
0 Comments

अतिथियों ने दी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं

महासमुंद 28 मार्च 2025

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले के गरीब परिवारों के 160 कन्याओं का विवाह आज महासमुंद के संजय कानन उद्यान में पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों एवं जनप्रतिनिधिगण ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी तथा सुखी दाम्पत्य को उपहार भेंट किए। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री निखिलकांत साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री जागेश्वर जुगनू चंद्राकर तथा एसडीएम श्री हरिशंकर पैकरा, संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहित परिजन मौजूद थे।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर ने सभी नवीन दाम्पत्य को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निर्धन कन्याओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना वरदान है। इस योजना के माध्यम से फिजुल खर्च एवं दहेज प्रथा जैसे कुरीतियों को समाप्त करने का एक अच्छा माध्यम है। अब ऐसे कन्याओं के माता-पिता को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ रहा। उन्होंने कहा कि शासन की यह योजना गरीब माता-पिता के सपनों को साकार कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने सुखी दाम्पत्य जीवन की बधाई दी।    
नगरपालिका अध्यक्ष श्री निखिलकांत साहू ने कहा कि शादी सामाजिक जीवन में एक महत्वपूर्ण अंग है। यह वर-वधु का नहीं बल्कि दो दिलों का मिलन और दो परिवारों का एक होना भी है। उन्होंने कहा कि दोनों मिल-जुलकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होता है। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य के साथ खुशहाल जीवन बिताएं। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं महिला बाल विकास विभाग की टीम को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री समीर पाण्डे ने बताया कि आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 160 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इनमें पिथौरा विकासखण्ड एवं महासमुंद ग्रामीण से 30-30 जोड़े एवं सरायपाली, बसना, बागबाहरा एवं महासमुंद शहरी से 25-25 जोड़े शामिल हुए। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी के लिए राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में 50 हजार रूपए का अनुदान सहायता राशि प्रदान किया जाता है। प्रति जोड़ा 50 हजार रूपए का व्यय किया गया है। इसमें प्रत्येक कन्या को 35 हजार रूपए की राशि बैंक खाते या बैंक ड्राफ्ट के रूप में प्रदान की जाएगी। इसके अलावा विवाह आयोजन व्यवस्था और परिवहन पर प्रति कन्या 8 हजार रुपए, इसके साथ विवाह के मौके पर वर-वधु के कपड़े, श्रृंगार सामग्री पर 7 हजार रुपए खर्च किया गया है।  
इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती निधि लोकेश चंद्राकर, बेलटुकरी सरपंच श्रीमती तुलेश्वरी ध्रुव, पार्षद श्री धर्मेंन्द्र चंद्राकर, श्री बड़े मुन्ना देवार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इस अवसर पर नशामुक्त अभियान हेतु शपथ भी ली गई।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह से लाभान्वित नव विवाहित महासमुंद की श्रीमती यमुना साहू, सिंधू साहू पिंकी बांधे, अंजनी तांडी एवं सुखमनी देवार ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना हम जैसे गरीब परिवार की कन्याओं के लिए वरदान है। बेटी की शादी धूमधाम से हो हर गरीब माता-पिता का सपना होता है जिसे राज्य सरकार द्वारा पूरा किया जा रहा है। हम जैसे गरीब बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। उन्होंने हमारे माता-पिता के सपनों को पूरा किया है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ऐसी ही एक पहल है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को विवाह के लिए सहायता प्रदान करती है। यह योजना माता-पिता के आर्थिक बोझ को कम कर उनकी चिंता दूर कर रही है। हर माता-पिता का सपना होता है कि उनकी बेटी की शादी धूमधाम से हो, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण यह सपना अधूरा रह जाता है। ऐसे में यह योजना हजारों परिवारों को राहत पहुंचा रही है। राज्य सरकार के इन प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और अनेक परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।

Share Article

Other Articles

jagdalpur
Previous

जगदलपुर : प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता

nari
Next

सक्ती : उम्मीद और पुनर्जीवन का प्रतीक : मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना

Next
nari
March 28, 2025

सक्ती : उम्मीद और पुनर्जीवन का प्रतीक : मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना

Previous
March 28, 2025

जगदलपुर : प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता

jagdalpur

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 16 at 11.12.26 PM

झारखंड राज्य आवास बोर्ड के 6 सदस्यीय टीम पहुँची छत्तीसगढ़, आवासीय योजना अउ काम-काज के रद्दा के करही अध्ययन

Editor Editor
April 16, 2026
dfwf

डबरी, मछरी पालन अउ बहुफसली खेती ले बदली तकदीर—सगनू बनिन गांव के प्रेरणास्रोत

Editor Editor
April 16, 2026
WhatsApp Image 2026 04 16 at 8.26.23 PM

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ह करिन वेदांता पावर प्लांट के घटना स्थल के निरीक्षण

Editor Editor
April 16, 2026
WhatsApp Image 2026 04 16 at 8.48.18 PM

छत्तीसगढ़ मा जनगणना 2027 के तहत ‘स्व-गणना’ के सुरूआत: अब मनखे मन खुद भर सकिही अपन जानकारी

Editor Editor
April 16, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार