Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
ret
खबर छत्तीसगढ़

रेत के अवैध परिवहन और भण्डारण पर कार्रवाई तेजी

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
April 1, 2025 2 Mins Read
164 Views
0 Comments

चार दिनों में छः हाईवा, दो जेसीबी और छः ट्रेक्टर जब्त

खनिज विभाग की कार्रवाई

धमतरी 01 अप्रैल 2025

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के सख्त निर्देश के बाद रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर खनिज विभाग ने  अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। पिछले चार दिनों में विभाग के अधिकारियों ने छः हाईवा, दो जेसीबी मशीन और छः ट्रेक्टरों को अवैध रेत के मामले में जब्त किया है। जिले के खनिज अधिकारी हीरादास भारद्वाज ने बताया कि नगरी तहसील के घटुला क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते हुए एक महेन्द्र ट्रेक्टर को जब्त कर सिहावा थाने में अभिरक्षा में रखा गया है। वहीं मगरलोड के ग्राम मेघा में पेट्रोल पम्प के किनारे अवैध रेत भण्डारण के काम में लगी जेसीबी मशीन और एक हाईवा को भी जब्त कर कुरूद मण्डी परिसर में अभिरक्षा में रखा गया है। भारद्वाज ने बताया कि लीलर और कोलियारी के आसपास के क्षेत्रों में अवैध रेत परिवहन करते हुए पांच ट्रेक्टरों पर जब्ती की कार्रवाई की गई है। लीलर गांव में ही रेत के अवैध भण्डारण में लगी एक चैन माउंटेड जेसीबी मशीन को जब्त कर कलेक्टोरेट परिसर में अभिरक्षा में रखा गया है। उन्होने यह भी बताया कि धमतरी तहसील के दोनर गांव में रेत का अवैध परिवहन करते हुए चार हाईवा जब्त किए गए हैं। वहीं सिहावा चौक के पास अवैध मुरूम का परिवहन करते हुए एक हाईवा वाहन को भी जब्त कर कार्रवाई की जा रही है। श्री भारद्वाज ने बताया कि इन सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज अधिनियम, गौण खनिज नियम के प्रावधानों के तहत अर्थदण्ड वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

Share Article

Other Articles

jagdalpur1 1
Previous

सरलीकृत प्रक्रिया के अनुसार जाति प्रमाण पत्र प्रदाय करने हेतु करें कार्यवाही- कलेक्टर हरिस एस

raman
Next

राज्यपाल रमेन डेका ने सर्किट हाउस बालोद में जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात

Next
raman
April 2, 2025

राज्यपाल रमेन डेका ने सर्किट हाउस बालोद में जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात

Previous
April 1, 2025

सरलीकृत प्रक्रिया के अनुसार जाति प्रमाण पत्र प्रदाय करने हेतु करें कार्यवाही- कलेक्टर हरिस एस

jagdalpur1 1

Related Posts

press club

होली सद्भाव, अपनत्व और गिले-शिकवे भुलाने का पर्व है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

www.jayjohar.com
March 2, 2026
ghfgfg 1

छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी

Editor Editor
March 2, 2026
ghjgt 1

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने की सौजन्य भेंट

Editor Editor
March 2, 2026
deka 1

सेवा और समर्पण भाव के कारण भारतीय डॉक्टरों को देश के बाहर भी मिलता है सम्मान – श्री डेका

Editor Editor
March 2, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार