Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
baaaagh
खबर छत्तीसगढ़

हाथी शावक की जान बची: समय पर रेस्क्यू से टली बड़ी अनहोनी

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
June 4, 2025 2 Mins Read
171 Views
0 Comments

वन विभाग की मुस्तैदी और स्थानीय सहयोग से मिशन रहा सफल

रायपुऱ, 04 जून 2025

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत नवापारा (टेण्डा) सर्किल के चारमार क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से 30 हाथियों का एक दल लगातार विचरण कर रहा था। इसी बीच 3 जून की सुबह एक घटना घटी, जब एक लगभग 5 वर्ष का नर हाथी शावक ग्राम चारमार के टिकरा इलाके में स्थित एक खुले कुएं में गिर गया।

यह घटना सुबह करीब 7.30 बजे उस समय सामने आई, जब वन भ्रमण और हाथी ट्रैकिंग कार्य के दौरान वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं अनुभवी हाथी ट्रैकर श्री प्रहलाद गुप्ता ने कुएं में गिरे शावक को देखा। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल परिक्षेत्र सहायक श्री कपिल दास महंत को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने का निर्णय लिया।

रेस्क्यू टीम के साथ जेसीबी मशीन, अन्य आवश्यक उपकरणों और अधिकारी दल को मौके पर भेजा गया। लगभग दो घंटे चले इस ऑपरेशन के दौरान जेसीबी की सहायता से कुएं का किनारा चौड़ा किया गया ताकि एक सुरक्षित रास्ता बनाया जा सके। अंततः सुबह करीब 9.30 बजे हाथी शावक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

शावक की शारीरिक स्थिति सामान्य पाई गई, जिसके बाद ट्रैकिंग दल की मदद से उसे नजदीकी हाथी दल के पास भेजा गया। यह दल धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल परिक्षेत्र में विचरण कर रहा था। इस तरह शावक को सुरक्षित उसके परिवार दल से सकुशल मिला दिया गया। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में वन प्रबंधन समिति, हाथी ट्रैकिंग दल, परिक्षेत्र और उपवनमंडल अधिकारियों, प्रशिक्षु वन परिक्षेत्र अधिकारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों का उल्लेखनीय योगदान रहा। सभी की तत्परता और समन्वय से एक मासूम वन्य प्राणी की जान बचाई जा सकी।

Share Article

Other Articles

khaad
Previous

किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद उपलब्ध कराने प्रशासन सख्त अम्बिकापुर में दो दुकानों के संचालकों को नोटिस

cheque
Next

राज्यपाल श्री डेका ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले स्वर्गीय श्री अग्रवाल के परिजनों को दी सहायता राशि

Next
cheque
June 4, 2025

राज्यपाल श्री डेका ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले स्वर्गीय श्री अग्रवाल के परिजनों को दी सहायता राशि

Previous
June 4, 2025

किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद उपलब्ध कराने प्रशासन सख्त अम्बिकापुर में दो दुकानों के संचालकों को नोटिस

khaad

Related Posts

baloda bjar 1

ईको-पर्यटन की नई शुरुआत- नेचर कैंप मड हाउस से स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

Editor Editor
March 6, 2026
bnbnvn 1

जशपुर जिले में बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुःख, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश

Editor Editor
March 6, 2026
unnatti 1

कृषक उन्नति योजना से सशक्त हो रहे अन्नदाता

Editor Editor
March 6, 2026
raman ji 1

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष : ब्रेल पुस्तकें और 3000 से अधिक ऑडियो बुक्स: दिव्यांग महिलाओं के सशक्तिकरण की प्रेरक पहल

Editor Editor
March 6, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार