Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
murgi
खबर छत्तीसगढ़

प्रोजेक्ट उन्नति से दीपक की उड़ान मुर्गीपालन से आत्मनिर्भरता की ओर

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
April 23, 2025 2 Mins Read
304 Views
0 Comments

रायपुर, 23 अप्रैल 2025

यदि सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और अवसर मिलें, तो ग्रामीण भारत के युवाओं में अपार संभावनाएं छिपी हैं। प्रोजेक्ट उन्नति जैसे कार्यक्रम इन्हीं संभावनाओं को साकार करने का सशक्त जरिया बनते जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले का एक छोटा-सा गांव हथनीकला, आज पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी वजह हैं दीपक सिंह एक साधारण किसान, जिन्होंने प्रोजेक्ट उन्नति योजना के माध्यम से अपने जीवन को नई दिशा दी है। उनकी यह यात्रा न केवल उनके व्यक्तिगत संघर्ष की कहानी है, बल्कि यह ग्रामीण आत्मनिर्भरता और नवाचार की मिसाल भी बन चुकी है।

दीपक का जीवन पहले खेती और मनरेगा के अस्थायी रोजगार पर ही निर्भर था। सीमित आय और संसाधनों के बीच परिवार का भरण-पोषण कर पाना बेहद चुनौतीपूर्ण था। मगर उन्होंने हार नहीं मानी। जब उन्हें प्रोजेक्ट उन्नति के तहत ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, बिलासपुर में प्रशिक्षण का अवसर मिला, तो उन्होंने इसे अपने जीवन का टर्निंग प्वाइंट बना लिया। दस दिनों के इस प्रशिक्षण में दीपक ने वैज्ञानिक तरीके से मुर्गीपालन की तकनीक सीखी और 10 मुर्गियों से अपने व्यवसाय की शुरुआत की। पहली बिक्री से जो मुनाफा मिला, उसी से उन्होंने कारोबार का विस्तार किया। आज उनके पास 450 मुर्गियाँ हैं और उन्होंने 1 लाख रुपये की लागत से खुद का पोल्ट्री शेड भी बना लिया है।

दीपक आज सालाना लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये की आमदनी कर रहे हैं। यह आय उनके परिवार को न केवल आर्थिक सुरक्षा दे रही है, बल्कि उनके आत्मविश्वास में भी जबरदस्त वृद्धि हुई है। वे अब अन्य ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। दीपक की पहल का लाभ केवल उनके परिवार तक सीमित नहीं है। पहले हथनीकला गांव के लोग मुर्गी खरीदने शहर जाते थे, अब यह सुविधा गांव में ही उपलब्ध है। इससे गांव में स्वरोजगार की भावना और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिल रहा है। दीपक की सफलता इस बात की गवाह है कि प्रोजेक्ट उन्नति केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण युवाओं के सपनों को उड़ान देने का माध्यम है।

Share Article

Other Articles

7 star
Previous

छत्तीसगढ़ में सात सितारा हॉस्पिटैलिटी परियोजनाओं में औरिया ग्रुप की रुचि, मुख्यमंत्री से की निवेश पर चर्चा

man ki baat
Next

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 121वीं कड़ी

Next
man ki baat
April 27, 2025

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 121वीं कड़ी

Previous
April 23, 2025

छत्तीसगढ़ में सात सितारा हॉस्पिटैलिटी परियोजनाओं में औरिया ग्रुप की रुचि, मुख्यमंत्री से की निवेश पर चर्चा

7 star

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 01 at 10.25.58 PM

एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल श्री डेका

Editor Editor
April 1, 2026
WhatsApp Image 2026 04 01 at 10.25.59 PM

लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस

Editor Editor
April 1, 2026
WhatsApp Image 2026 04 01 at 10.09.13 PM

नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

Editor Editor
April 1, 2026
WhatsApp Image 2026 04 01 at 10.05.14 PM

हिंसा छोड़कर नई दिशा, नई राह की ओर बढ़ रहे

Editor Editor
April 1, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार