Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
collector
खबर छत्तीसगढ़

बाढ़ से निपटने कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा, 1 जून से महासमुंद में 24 घंटे कंट्रोल रूम होगा सक्रिय

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
May 22, 2025 2 Mins Read
464 Views
0 Comments

महासमुंद। जिले में आने वाले मानसून और संभावित बाढ़ को देखते हुए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने 20 मई को जिला अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में आपदा से बचाव और राहत कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में लगे सभी वर्षा मापक यंत्रों की जांच कर उन्हें सही हालत में लाया जाए और जहां यंत्र नहीं हैं वहां जल्द से जल्द लगाए जाएं। साथ ही उन्होंने बताया कि 1 जून 2025 से जिले में 24 घंटे काम करने वाला नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) शुरू किया जाएगा, जिसकी जानकारी आम जनता को मीडिया के माध्यम से दी जाएगी।

यह कंट्रोल रूम कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 20 में वर्षा ऋतु समाप्त होने तक काम करेगा। इसका फोन नंबर 07723-223505 और ईमेल आईडी msamund.cg@nic.in रहेगा। इसके संचालन के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।

कलेक्टर लंगेह ने संवेदनशील और दूरस्थ इलाकों में पहले से ही खाद्यान्न, नमक, केरोसीन और जरूरी दवाइयों का भंडारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि पेयजल स्रोतों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।

बाढ़ संभावित क्षेत्रों की सूची बनाकर उनकी लगातार निगरानी करने, सुरक्षित स्थानों की पहचान करने और लोगों को वहाँ पहुँचाने की योजना तैयार करने को कहा गया है। इसके अलावा बचाव कार्यों के लिए नाव, उपकरण और प्रशिक्षित कर्मियों को तैयार रखने के निर्देश भी दिए गए।

नगरीय इलाकों में नालों की सफाई, जल निकासी के लिए पंपों की व्यवस्था, नदियों के जलस्तर पर निगरानी और जलाशयों से छोड़े जाने वाले पानी की जानकारी समय पर नीचे के क्षेत्रों तक पहुँचाने को भी कहा गया है।

कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि राहत शिविरों में भीड़ प्रबंधन, सफाई, पीने के पानी, स्वास्थ्य जांच जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, बाढ़ से होने वाली क्षति की जानकारी रोज़ाना राहत आयुक्त और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पोर्टल पर अपलोड की जाए।

Share Article

Other Articles

naksali
Previous

सुरक्षाबलों ने 5 नक्सलियों को किया ढेर, दो जवान घायल

thaana
Next

शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर महिला से 60 लाख की ठगी

Next
thaana
May 22, 2025

शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर महिला से 60 लाख की ठगी

Previous
May 22, 2025

सुरक्षाबलों ने 5 नक्सलियों को किया ढेर, दो जवान घायल

naksali

Related Posts

iGOT

छत्तीसगढ़ में मिशन कर्मयोगी को गति देने की पहल

www.jayjohar.com
March 13, 2026
pm kisan

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी: छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़

www.jayjohar.com
March 13, 2026
gajendra yadav

22 हजार 466 करोड़ से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर : स्कूल शिक्षा मंत्री

www.jayjohar.com
March 13, 2026
Vidhansabha cg 2

न्यायालयों के आधुनिकीकरण और निःशुल्क विधिक सहायता पर सरकार का विशेष फोकस: 1221 करोड़ रूपए से अधिक का बजट प्रावधान

www.jayjohar.com
March 13, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार