Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 9
Uncategorized

मुख्यमंत्री ने बस्तर के पूर्व सांसद बलिराम कश्यप को उनकी पुण्य तिथि पर किया याद

Editor Editor
March 10, 2024 One Min Read
492 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री बलिराम कश्यप को उनकी पुण्य तिथि पर याद करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री कश्यप के व्यक्तित्व और कार्यों को याद करते हुए उन्हें व्यापक जनाधार वाला नेता बताया है। उन्होंने कहा कि अपनी लोकप्रियता और बस्तर के लोगों से गहरे जुड़ाव के चलते स्वर्गीय श्री बलिराम कश्यप को निर्वाचित जनप्रतिनिधि के रूप में मध्यप्रदेश विधानसभा और भारत की लोकसभा में लंबे समय तक बस्तर का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। उन्होंने तत्कालीन मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री तथा संसद में विभिन्न समितियों के सदस्य के तौर पर भी बस्तर और राज्य के लोगों की सेवा की है।

मुख्यमंत्री साय ने बलिराम कश्यप का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि अपने 40 वर्षों से भी अधिक के सार्वजनिक जीवन में उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। वे बड़ी प्रखरता से विधानसभा और लोकसभा में बस्तर की आवाज बुलंद करते थे। उन्होंने जीवन भर बस्तर में विकास, शांति और आदिवासियों के कल्याण का स्वप्न देखा। उन्होंने विधायक, सांसद और मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री के रूप में अपने इन सपनों को मूर्त रुप देने की भरपूर कोशिश की। वे सही मायनों में बस्तर के जननायक थे। उल्लेखनीय है कि बस्तर के चार बार सांसद रहे स्वर्गीय श्री बलिराम कश्यप का जन्म 11 मार्च 1936 को हुआ था। उनका 74 वर्ष की उम्र में 10 मार्च 2011 को निधन हुआ था।

Share Article

Other Articles

Untitled 13 2
Previous

मुख्यमंत्री ने साधराम यादव के परिजनों ने की मुलाकात

Untitled 14 2
Next

केन्द्रीय रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री स्कूल शिक्षा मंत्री अग्रवाल की माता के शांति मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल

Next
Untitled 14 2
March 10, 2024

केन्द्रीय रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री स्कूल शिक्षा मंत्री अग्रवाल की माता के शांति मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल

Previous
March 9, 2024

मुख्यमंत्री ने साधराम यादव के परिजनों ने की मुलाकात

Untitled 13 2

Related Posts

Brahmkumari

विधानसभा सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन प्रेरणादायी परंपरा : मुख्यमंत्री

Editor Editor
February 23, 2026
PRAMOTED IAS

मुख्यमंत्री से भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त हुए अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

Editor Editor
February 23, 2026
Abhibhashan

राज्यपाल ने छत्तीसगढ की 6 वीं विधानसभा के अष्टम् सत्र को किया संबोधित

Editor Editor
February 23, 2026

मुख्यमंत्री ‘छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सफर’ कार्यक्रम में हुए शामिल

www.jayjohar.com
January 19, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार