Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 7 5
Uncategorized

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरपंचों-ग्रामीणों से किया वर्चुअल संवाद

Editor Editor
March 15, 2024 2 Mins Read
455 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के दशहरा मैदान मोहला में आयोजित विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने भारत नेट परियोजना के अंतर्गत जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायत केकतीटोला, गौलीटोला एवं कुंजामटोला के सरपंचों एवं ग्रामीणों से इंटरनेट के माध्यम से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने सरपंच से गांव में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम पंचायत केकतीटोला के सरपंच से छत्तीसगढ़ी में संवाद किया।

मुख्यमंत्री साय ने सबसे पहले ग्राम पंचायत केकतीटोला के सरपंच श्री गोविंद नुरेटी से छत्तीसगढ़ी में संवाद किया। उन्होंने सरपंच को जय जोहार कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सरपंच से पूछा सब बने-बने। सरपंच ने उन्हें बताया कि सब बने-बने है। उन्होंने सरपंच से पूछा कि ग्राम पंचायतों में क्या-क्या सुविधा है। सरपंच ने बताया कि भारत नेट परियोजना के माध्यम से हर प्रकार की ऑनलाईन सुविधा मिल रही है। जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, मस्टर रोल सहित अन्य ऑनलाईन सुविधाएं ग्राम पंचायत को मिल रही है और अच्छा नेटवर्क रहता है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की राशि सभी के एकाउंट में आ जाती है।

मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना और कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत आदान सहायता राशि के मिलने के संबंध में जानकारी ली। सरपंच ने बताया कि सभी के खाते में पैसा आ गया है। सरपंच ने धान उपार्जन मूल्य की अंतर राशि मिलने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि भारत नेट के माध्यम से अच्छी सुविधा मिल रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने सरपंच को ग्राम का अच्छे से विकास करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरपंच आगे चलकर विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री भी बनते हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल की जानकारी देते हुए बताया कि वे पहले 5 वर्ष तक पंच थे, उसके बाद सरपंच, विधायक, सांसद से आज मुख्यमंत्री का पद तक पहुंचे हैं। सरपंच ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री आप ने बहुत मेहनत की है। प्रदेश का मुखिया बनने पर बधाई दी। इसी तरह मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्राम पंचायत गौलीटोला के सरपंच श्री नोहर धनजय और ग्राम पंचायत कुंजामटोला के सरपंच श्री राजेन्द्र कुमार कंवर से वर्चुअल माध्यम से संवाद कर ग्रामीण विकास के संबंध में जानकारी ली।

Share Article

Other Articles

Untitled 5 2
Previous

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लांच किये छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बनाये गये दो एप

Untitled 8 6
Next

मुख्यमंत्री साय ने राजधानी रायपुर में नवनिर्मित सैनिक विश्राम गृह का किया उद्घाटन

Next
Untitled 8 6
March 15, 2024

मुख्यमंत्री साय ने राजधानी रायपुर में नवनिर्मित सैनिक विश्राम गृह का किया उद्घाटन

Previous
March 15, 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लांच किये छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बनाये गये दो एप

Untitled 5 2

Related Posts

Brahmkumari

विधानसभा सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन प्रेरणादायी परंपरा : मुख्यमंत्री

Editor Editor
February 23, 2026
PRAMOTED IAS

मुख्यमंत्री से भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त हुए अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

Editor Editor
February 23, 2026
Abhibhashan

राज्यपाल ने छत्तीसगढ की 6 वीं विधानसभा के अष्टम् सत्र को किया संबोधित

Editor Editor
February 23, 2026

मुख्यमंत्री ‘छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सफर’ कार्यक्रम में हुए शामिल

www.jayjohar.com
January 19, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार