Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
op
खबर छत्तीसगढ़

रायगढ़ के विकास को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए हम समर्पित होकर कर रहे काम-वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
May 26, 2025 3 Mins Read
333 Views
0 Comments

सहस्त्रबाहु प्रतिमा का शीघ्र होगा अनावरण

पंचतत्व उद्यान में नवग्रह एवं एक्यूप्रेशर तकनीक का होगा विकास

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने 1 करोड़ से अधिक लागत के दो कार्यों का किया भूमिपूजन

रायपुर, 25 मई 2025 वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी आज शाम रायगढ़ शहर के सौंदर्यीकरण की दिशा में 1 करोड़ 93 लाख 14 हजार रुपये की लागत से 2 कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें 1 करोड़ 63 लाख 79 हजार रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक 27 में पंचतत्व उद्यान विकास कार्य एवं 29 लाख 35 हजार रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक 28 में सहस्त्रबाहु चौक निर्माण कार्य शामिल है।

    वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास का हम अध्ययन करें तो कलार समाज का बड़ा योगदान सामने आता है। छत्तीसगढ़ में हम बस्तर के सुदूर अंचलों में भी जाते है तो कलचुरियों की बहुत सारी यादें, उनका समृद्ध इतिहास और स्मृतियां हमें दिखाई देती है। इतिहास में उनके योगदान का स्मरण करना और उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बनाकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 28 में जल्द सहस्त्रबाहु की मूर्ति स्थापित होगी। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बहुत जल्द ही यह काम पूर्ण कर लिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कलार समाज को 20 लाख रुपए की सौगात भी दी। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि सभी मिलकर अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिए अपना योगदान दें। पूरे रायगढ़ के विकास को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए हमें समर्पित होकर काम करना है।

     महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के नेतृत्व में रायगढ़ शहर के चारों ओर विकास हो रहे है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी शहर की सोच से पहले ही विकास के कार्यों को गति दे रहे हैं। शहर में प्रदेश के सबसे बड़े नालंदा परिसर, दो ऑक्सीजोन सहित सड़क निर्माण, विभिन्न सामाजिक संगठनों के भवन निर्माण, सहित विभिन्न निर्माण कार्य चल रहे हैं, जो विकास की गति को दर्शाता है। इस दौरान सभापति श्री डिग्री लाल साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर श्री अरूणधर दीवान, श्री गुरूपाल भल्ला, श्री उमेश अग्रवाल समेत समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 

*पंचतत्व उद्यान में नवग्रह एवं एक्यूप्रेशर तकनीक का होगा विकास*

01 करोड़ 63 लाख रुपए से ज्यादा की लागत से कलेक्टोरेट के सामने पंचतत्व उद्यान का विकास होगा। पंचतत्व उद्यान के इनर सर्कल में नौ ग्रहों को प्रदर्शित करने वाले 9 अलग-अलग पौधे लगाए जाएंगे। जो बाद में वृक्ष का रूप लेंगे। यह ग्रह मानव शरीर का निर्माण करने वाले पंचतत्व वायु, अग्नि, जल, पृथ्वी और आकाश को दर्शाती है। इसमें आंकडा सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है। इसी तरह पलाश चंद्र का, खैर मंगल, अपामार्ग बुद्ध, पीपल गुरु, चंदन राहु, शमी शनि, अश्वगंधा केतु, डुमर शुक्र यह सभी पौधे पंचतत्व गार्डन में लगाए जाएंगे। उद्यान के आउटडोर सर्किल में आठ अलग-अलग प्रकार के एक्यूप्रेशर तत्वों का प्रयोग किया जाएगा। इसमें अलग-अलग तरह के स्टोन, रेत मिट्टी, पेड़ की छली, पानी आदि होंगे। एक्यूप्रेशर एक प्राचीन तकनीक है, जिसका उपयोग कई तरह की बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। इसमें तनाव, अनिद्रा, पाचन, दर्द, थकान, ब्लड सर्कुलेशन, माइग्रेन, मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द से राहत व अन्य फायदे हैं। इसी तरह ओपन जीम भी होगा, जिसमें शहरवासी व्यायाम कर सकेंगे।

Share Article

Other Articles

image 2025 05 25T104916.092 780x400 1
Previous

छत्तीसगढ़ में मेदांता अस्पताल और वरुण बेवरेजेस संयंत्र की स्थापना का प्रस्ताव, सीएम साय से निवेशकों की मुलाकात

vihaan
Next

बिहान योजना से बदली गांव की महिलाओं की किस्मत

Next
vihaan
May 26, 2025

बिहान योजना से बदली गांव की महिलाओं की किस्मत

Previous
May 25, 2025

छत्तीसगढ़ में मेदांता अस्पताल और वरुण बेवरेजेस संयंत्र की स्थापना का प्रस्ताव, सीएम साय से निवेशकों की मुलाकात

image 2025 05 25T104916.092 780x400 1

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 02 at 8.45.36 PM

मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की

Editor Editor
April 2, 2026
WhatsApp Image 2026 04 02 at 8.45.06 PMfxg

खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026 :मल्लखंभ प्रतियोगिता के प्रथम दिन छत्तीसगढ़ की पुरूष टीम 124.35 अंक के साथ रही विजेता

Editor Editor
April 2, 2026
WhatsApp Image 2026 04 02 at 8.40.41 PM

उग्रवाद की खामोशी से विकास की गूंज तक: ककनार घाटी में बदली तस्वीर

Editor Editor
April 2, 2026
WhatsApp Image 2026 04 02 at 8.05.39 PM

​रफ्तार और शक्ति का महासंग्राम :बस्तर की धरा पर संपन्न हुई खेलो इंडिया एथलेटिक्स स्पर्धाएं

Editor Editor
April 2, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार