Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 13 at 7.55.48 PM
खबर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 30 ITI होंगे आधुनिक, 1,446 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी

Editor Editor
October 13, 2026 3 Mins Read
3 Views
0 Comments

PM-SETU योजना के तहत छह क्लस्टरों में होगा संस्थानों का उन्नयन

दुर्ग में भिलाई स्टील प्लांट और बस्तर में NMDC बने उद्योग भागीदार

रायपुर, छत्तीसगढ़ में युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए प्रदेश के 30 शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) का उन्नयन किया जाएगा। प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (PM-SETU) योजना के तहत छह क्लस्टरों में लगभग 1,446 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है। योजना के माध्यम से प्रशिक्षण व्यवस्था को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में मंत्रालय महानदी भवन में दुर्ग और बस्तर क्लस्टर के लिए भिलाई स्टील प्लांट (BSP) तथा NMDC लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इन औद्योगिक संस्थानों की भागीदारी से ITI में आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण, व्यावहारिक अनुभव और रोजगारपरक कौशल विकास को बढ़ावा देने की योजना है।

छह हब और 24 स्पोक ITI का होगा उन्नयन

योजना के तहत दुर्ग, कोरबा, सरगुजा, बस्तर, रायगढ़ और रायपुर में छह क्लस्टर बनाए जाएंगे। इनमें छह हब ITI और 24 स्पोक ITI शामिल होंगे। पांच वर्षों में प्रत्येक क्लस्टर के लिए लगभग 241 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव है। इसमें हब ITI के लिए 81 करोड़ रुपये और प्रत्येक स्पोक ITI के लिए 40 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

योजना में केंद्र सरकार, राज्य सरकार और उद्योग भागीदार की वित्तीय हिस्सेदारी क्रमशः 50 प्रतिशत, 33 प्रतिशत और 17 प्रतिशत होगी। प्रस्तावित उन्नयन के अंतर्गत आधुनिक मशीनें, उपकरण, प्रयोगशालाएं और तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराने के साथ प्रशिक्षण की गुणवत्ता बेहतर बनाने पर जोर रहेगा।

दुर्ग और बस्तर में उद्योगों की सीधी भागीदारी

दुर्ग क्लस्टर में शासकीय ITI दुर्ग को हब संस्थान बनाया जाएगा। वहीं ITI भिलाई, महिला ITI भिलाई, राजनांदगांव और डौंडीलोहारा स्पोक संस्थानों के रूप में शामिल होंगे। यहां भिलाई स्टील प्लांट एंकर इंडस्ट्री पार्टनर की भूमिका निभाएगा। उसके औद्योगिक अनुभव का उपयोग प्रशिक्षण को वास्तविक कार्यक्षेत्र की जरूरतों से जोड़ने में किया जाएगा।

बस्तर क्लस्टर में शासकीय ITI बस्तर हब संस्थान होगा, जबकि जगदलपुर, गीदम, कोंडागांव और नारायणपुर के ITI स्पोक संस्थानों के रूप में शामिल किए गए हैं। यहां NMDC लिमिटेड उद्योग भागीदार होगा। इससे बस्तर सहित दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में काम किया जाएगा।

अन्य क्लस्टरों में भी चयन की प्रक्रिया जारी

सरगुजा क्लस्टर के लिए साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने उद्योग भागीदार बनने पर सहमति दी है। यहां टाटा IIS का चयन ऑपरेटिंग पार्टनर के रूप में किया गया है, जबकि समझौते की प्रक्रिया जारी है। कोरबा क्लस्टर में NTPC कोरबा ने भागीदारी की सहमति दी है और ऑपरेटिंग पार्टनर के चयन की प्रक्रिया चल रही है।

रायपुर और रायगढ़ क्लस्टरों के लिए उद्योग भागीदारों के चयन की प्रक्रिया भी जारी है। रायपुर के लिए निविदा से जुड़े प्रश्नों का निराकरण किया जा चुका है, जबकि रायगढ़ क्लस्टर के लिए NTPC लारा से प्रारंभिक चर्चा की जा रही है।

उद्योगों की जरूरतों के अनुसार तैयार होंगे युवा

हब-स्पोक मॉडल के तहत हब ITI को आधुनिक प्रशिक्षण और तकनीकी संसाधनों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उनसे जुड़े स्पोक संस्थान भी इन सुविधाओं और विशेषज्ञता का लाभ उठा सकेंगे। उद्योगों की सहभागिता से पाठ्यक्रमों को बदलती तकनीक के अनुरूप बनाने, प्रशिक्षकों के कौशल उन्नयन और विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित करना सरकार की प्राथमिकता है। वहीं रोजगार, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने योजना को युवाओं के कौशल उन्नयन और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के सचिव बसव राजू, संचालक हेमंत नंदनवार, NMDC के कार्यपालक निदेशक संजीव साही, सेल के पवन कुमार सहित संबंधित विभागों और औद्योगिक संस्थानों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:

Bhilai Steel PlantChhattisgarh EmploymentITI ModernizationNMDCPM SETU Schemeskill development

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 13 at 7.50.17 PM
Previous

कवर्धा में वनकर्मियों को दिया गया वैज्ञानिक कटाई और लॉगिंग का प्रशिक्षण

cxvc vcv
Next

IMF का अनुमान: 2026-27 में भारत की विकास दर 7% रहने की उम्मीद

Next
cxvc vcv
October 13, 2026

IMF का अनुमान: 2026-27 में भारत की विकास दर 7% रहने की उम्मीद

Previous
October 13, 2026

कवर्धा में वनकर्मियों को दिया गया वैज्ञानिक कटाई और लॉगिंग का प्रशिक्षण

WhatsApp Image 2026 10 13 at 7.50.17 PM

Related Posts

cxvc vcv

IMF का अनुमान: 2026-27 में भारत की विकास दर 7% रहने की उम्मीद

Editor Editor
October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 7.50.17 PM

कवर्धा में वनकर्मियों को दिया गया वैज्ञानिक कटाई और लॉगिंग का प्रशिक्षण

Editor Editor
October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 5.35.53 PM

छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास के लिए 500 करोड़ का मिशन, 1,000 करोड़ से अधिक जुटाने की तैयारी

Editor Editor
October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 7.46.40 PM

आजादी के बाद पहली बार बिजली से रोशन हुआ चांगेर, 23 घरों तक पहुंची सुविधा

Editor Editor
October 13, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Digital Viral
Anipama Chandrakar
MDD 94, Kabir Nagar
Raipur Chhattishgarh +917470833699
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार