Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
images 8 1
जोहार छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 31 हजार गन्ना किसानों को मिलेगा 51 करोड़ का बोनस

Editor Editor
October 11, 2026 2 Mins Read
21 Views
0 Comments

बोनस गणना का आधार 355 से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल किया गया, चार सहकारी शक्कर कारखानों के किसानों को मिलेगा लाभ

रायपुर, छत्तीसगढ़ के 31,022 गन्ना किसानों को पेराई सत्र 2025-26 के लिए करीब 51.09 करोड़ रुपये का बोनस मिलेगा। राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार 355 रुपये से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने किसानों को बधाई दी है। सरकार के इस फैसले से सहकारी शक्कर कारखानों से जुड़े किसानों को आर्थिक सहायता मिलेगी।

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बोनस में बढ़ोतरी से किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिलेगा। इससे खेती की लागत पूरी करने और आगामी फसल की तैयारी में मदद मिलेगी। राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

नई व्यवस्था के तहत पेराई सत्र 2025-26 के लिए उचित एवं लाभकारी मूल्य (एफआरपी) 329.05 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित आधार है। बोनस की गणना 425 रुपये में से एफआरपी घटाकर की गई है। इस हिसाब से किसानों को 95.95 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बोनस मिलेगा।

चार शक्कर कारखानों के किसानों को मिलेगा बोनस

बोनस की राशि चार सहकारी शक्कर कारखानों से जुड़े किसानों को दी जाएगी। इसमें भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना, कवर्धा के 14,961 किसानों को करीब 24.55 करोड़ रुपये, सरदार पटेल सहकारी शक्कर कारखाना, पंडरिया के 8,049 किसानों को 11.68 करोड़ रुपये मिलेंगे।

इसी तरह महामाया सहकारी शक्कर कारखाना, केरता के 7,250 किसानों को करीब 11.35 करोड़ रुपये और दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाना, बालोद के 762 किसानों को लगभग 3.52 करोड़ रुपये का बोनस मिलेगा।

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के हजारों गन्ना उत्पादक किसानों को आर्थिक संबल मिलने के साथ सहकारी शक्कर कारखानों से जुड़े कृषि परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Tags:

Chhattisgarh FarmersCooperative Sugar MillsFarmer Welfarekedar kashyapSugarcane BonusVishnu Deo Sai

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 11 at 8.28.09 PM
Previous

रायपुर में कैंसर उपचार केंद्र का भूमिपूजन, मरीजों को प्रदेश में ही मिलेगा बेहतर इलाज

WhatsApp Image 2026 10 11 at 7.09.48 PM 1
Next

89 लाख से सुधरी सिकरिमा-विदुरपुर सड़क, सीमावर्ती गांवों को मिली राहत

Next
WhatsApp Image 2026 10 11 at 7.09.48 PM 1
October 11, 2026

89 लाख से सुधरी सिकरिमा-विदुरपुर सड़क, सीमावर्ती गांवों को मिली राहत

Previous
October 11, 2026

रायपुर में कैंसर उपचार केंद्र का भूमिपूजन, मरीजों को प्रदेश में ही मिलेगा बेहतर इलाज

WhatsApp Image 2026 10 11 at 8.28.09 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 03 at 12.58.58 PM

राज्योत्सव की धूम, संस्कृति और विकास की झलक के बीच प्रतिभाओं का सम्मान

Editor Editor
November 3, 2026
WhatsApp Image 2026 11 03 at 5.54.51 PM

नवा रायपुर में राज्योत्सव की रौनक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर मीना बाजार तक उमड़ रही भीड़

Editor Editor
November 3, 2026
WhatsApp Image 2026 11 03 at 6.32.08 PM

नवा रायपुर में विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण, 3 हजार से अधिक पौधों से बढ़ेगी हरियाली

Editor Editor
November 3, 2026
WhatsApp Image 2026 11 03 at 6.42.22 PM

राज्योत्सव पर 54 हजार निर्माण श्रमिक परिवारों को 16.94 करोड़ की सहायता

Editor Editor
November 3, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार