Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 62 1
Uncategorized

जशपुर जिले के 44 मेधावी विद्यार्थी करेंगे सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र श्री हरिकोटा (इसरो) का एक्सपोजर विजिट

Deeksha Mishra
January 20, 2024 2 Mins Read
242 Views
0 Comments

रायपुर। जिले के 44 मेधावी विद्यार्थियों को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र का निःशुल्क शैक्षिक भ्रमण कराया जा रहा है। यह भ्रमण 6 फरवरी से 10 फरवरी तक संभावित है।

इस भ्रमण का उद्देश्य विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों तथा तकनीकी जानकारियां को सीखने और विद्यार्थियों को अनुसंधान में आगे बढ़ने हेुतु प्रोत्साहित करना है। विद्यार्थी सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र में वहां के वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे। विद्यार्थियों को वहां अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों को समझने का अवसर प्राप्त होगा। एक्सपोजर विजिट के साथ-साथ विद्यार्थी अन्य स्थानों इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स, स्पेस एप्लीकेशन सेंटर, पुलिकट झील व पक्षी विहार, यूकेलिप्टस आईलैंड का भी भ्रमण करेंगे।
इस संबंध में संकल्प के प्राचार्य श्री विनोद कुमार गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 44 मेधावी विद्यार्थियों में 22 बालिकाएं एवं 22 बालकों का चयन किया जाएगा। 44 विद्यार्थियों का चयन उनकी कक्षा 10वीं में प्राप्त प्राप्तांकों के अनुसार मेरिट पर होगा। ऐसे विद्यार्थी जो इस वर्ष कक्षा 11वीं में विज्ञान विषय लेकर नियमित अध्ययन कर रहे हैं तथा विगत वर्ष 2022-23 में उनके कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के प्राप्तांक को आधार मानकर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। चयनित अभ्यर्थी को जशपुर जिले के अंतर्गत संचालित शासकीय, अशासकीय अथवा अनुदान प्राप्त विद्यालय का नियमित विद्यार्थी होना आवश्यक होगा। भ्रमण में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन जारी की गई लिंक के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने पालक-अभिभावक की सहमति पत्र के साथ 20 जनवरी तक आवेदन करने कहा गया था। मेरिट क्रम में चयनित 44 विद्यार्थियों को जिला स्तर से शिक्षकों के दल के साथ श्री हरिकोटा के लिए रवाना किया जाएगा। आवेदन करने का लिंक सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों, हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्यों को उपलब्ध करा दिया गया है। भ्रमण पर जाने से पूर्व अपने साथ आधार कार्ड या अन्य कोई पहचान पत्र का मूलप्रति साथ लाना होगा और सत्यापन हेतु विद्यार्थियों को अंकसूची की मूल प्रति दिखानी होगी। चयनित विद्यार्थियों को व्हाट्सअप के माध्यम से सूचना दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए संकल्प जशपुर के श्री अवनीश पाण्डेय से +91-7828697878 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share Article

Other Articles

Untitled 70 1
Previous

उप राष्ट्रपति ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Next

प्रभु श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह : कृषि विभाग के सभी कार्यालयों, संस्थानों और भवन परिसरों में होगी शंखध्वनि और घंटानाद, मनाया जाएगा दीपोत्सव

Next
January 20, 2024

प्रभु श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह : कृषि विभाग के सभी कार्यालयों, संस्थानों और भवन परिसरों में होगी शंखध्वनि और घंटानाद, मनाया जाएगा दीपोत्सव

Previous
January 20, 2024

उप राष्ट्रपति ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Untitled 70 1

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

image 2025 05 12T155038.294

जवानों की कुशलता के लिए मां दंतेश्वरी से प्रार्थना करने पहुंचे भाजपा नेता

www.jayjohar.com
May 12, 2025
BOTOX

बोटॉक्स और फिलर्स: फायदे और दुष्प्रभाव

www.jayjohar.com
April 6, 2025
padm

हेयर ड्रेसिंग सैलून से आत्मनिर्भर बना पदमलोचन

www.jayjohar.com
April 3, 2025
raman

राज्यपाल रमेन डेका ने सर्किट हाउस बालोद में जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात

www.jayjohar.com
April 2, 2025

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार