Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
images 12 1
जोहार छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में 6.60 करोड़ के 67 निर्माण कार्य स्वीकृत, गांवों में बढ़ेंगी सुविधाएं

Editor Editor
October 23, 2026 2 Mins Read
29 Views
0 Comments

18 स्कूलों में बनेंगे 36 अतिरिक्त कक्ष, 17 आंगनबाड़ी और 17 राशन दुकान भवनों का होगा निर्माण

13 मुक्तिधामों में शेड-प्रतीक्षालय और दो पंचायत भवनों को भी मिली मंजूरी

रायपुर, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण सुविधाओं के विस्तार के लिए 6 करोड़ 60 लाख 38 हजार रुपये की अनुमानित लागत के 67 निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई है। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की पहल पर स्वीकृत इन कार्यों में स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष, आंगनबाड़ी भवन, राशन दुकान भवन, मुक्तिधामों में शेड एवं प्रतीक्षालय और पंचायत भवनों का निर्माण शामिल है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, पोषण, खाद्यान्न वितरण और बुनियादी सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।

18 स्कूलों में बनेंगे 36 अतिरिक्त कक्ष

ग्रामीण विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए 1 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से 18 शासकीय विद्यालयों में 36 अतिरिक्त कक्ष बनाए जाएंगे। प्रत्येक विद्यालय में दो कक्षों का निर्माण प्रस्तावित है। इनमें कोनारी, ताराशिव, टोहड़ा, भूमिया, तुलसी (मानपुर), सिलपट्टी, कोटा, देवरी, निनवा, बिलाड़ी, बुंदेली, सिरवे, छतौद, ओटगन, खम्हरिया, सतभांवा, सांकरा और चांपा के विद्यालय शामिल हैं। अतिरिक्त कक्ष बनने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा।

17 आंगनबाड़ी और 17 राशन दुकान भवनों का निर्माण

बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की सुविधाएं बढ़ाने के लिए 2 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से 17 नए आंगनबाड़ी भवन बनाए जाएंगे। वहीं, सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने के लिए 2 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये की लागत से 17 राशन दुकान भवनों का निर्माण होगा। इन भवनों से आंगनबाड़ी सेवाओं के संचालन और ग्रामीणों को राशन वितरण की व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

13 मुक्तिधामों में शेड और प्रतीक्षालय

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार के तहत 77 लाख 98 हजार रुपये की लागत से 13 मुक्तिधामों में शेड और प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे। इससे अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों को गर्मी और बरसात के दौरान सुविधा मिलेगी। इसके अलावा छतौद और ताराशिव में 39 लाख 90 हजार रुपये की लागत से दो नए पंचायत भवनों का निर्माण किया जाएगा। इन भवनों में ग्रामसभा, पंचायत बैठकों और शासकीय योजनाओं से जुड़े कार्यों के संचालन के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी।

इन 67 निर्माण कार्यों के पूरा होने से बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी ढांचे का विस्तार होगा। साथ ही शिक्षा, पोषण, खाद्यान्न वितरण और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Tags:

AnganwadiBalodabazar Newschhattisgarh newsEDUCATIONInfrastructure DevelopmentRural Development

Share Article

Other Articles

photo collage.png 9
Previous

जियोहॉटस्टार पर दुनिया देख रही छत्तीसगढ़ हॉकी लीग, 1 नवंबर को होगा फाइनल

photo collage.png 10
Next

‘अथ उद्यम’ से ग्रामीण महिलाओं के व्यवसाय को मिलेगा नया बाजार, 31 अक्टूबर तक आवेदन

Next
photo collage.png 10
October 23, 2026

‘अथ उद्यम’ से ग्रामीण महिलाओं के व्यवसाय को मिलेगा नया बाजार, 31 अक्टूबर तक आवेदन

Previous
October 23, 2026

जियोहॉटस्टार पर दुनिया देख रही छत्तीसगढ़ हॉकी लीग, 1 नवंबर को होगा फाइनल

photo collage.png 9

Related Posts

79

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी

Editor Editor
November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 7.53.50 PM

आधुनिक तकनीक से मजबूत होगी आपराधिक न्याय प्रणाली : विजय शर्मा

Editor Editor
November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 7.57.44 PM

जनदर्शन में जरूरतमंदों की समस्याएं सुनकर मुख्यमंत्री साय ने की मदद की पहल

Editor Editor
November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 7.52.02 PM

बस्तर के 5 लाख परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी, स्वावलंबी बस्तर अभियान की समीक्षा

Editor Editor
November 26, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार