Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
KARGIL
खबर छत्तीसगढ़

मेरी माटी मेरा देश ” कार्यक्रम में सेवानिवृत सैनिकों को सम्मानित किया गया

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
July 27, 2023 One Min Read
244 Views
0 Comments

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आज कृषि महाविद्यालय रायपुर के संगोष्ठी कक्ष में ‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ कार्यक्रम के अंतर्गत कारगिल युद्ध के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर वीरों का वंदन किया गया। इस कार्यक्रम में आठ सेवानिवृत सैनिको, सूबेदार और कोमोडर उपस्थित हुए जिनका अभिनंदन कर उन्हें सम्मानित किया गया।

यह कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश राष्ट्रीय सेवा योजना, भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. राजकुमार वर्मा, राज्य एन.एस.एस. अधिकारी एवं पदेन उप सचिव डॉ नीता वाजपेई, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, डॉ. जी.के. दास की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सामाजिक सेवा के साथ-साथ राष्ट्र प्रेम और समर्पण, सेवा भावना जागृत करना है। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा वृक्षा रोपण भी किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. पी.के. सांगोडे, कार्यक्रम समन्वयक द्वारा स्वागत भाषण दिया गया और पंच प्रण की शपथ भी उपस्थित जन समुदाय को दिलाई गई। इसके पश्चात सभी फौजियांे द्वारा प्रेरणादायक उद्बोधन दिए गए। इस वृहद आयोजन में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. गजपाल तथा उनके 30 कार्यक्रम अधिकारी एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के समस्त कार्यक्रम अधिकारी तथा बड़ी संख्या मे स्वयंसेवक उपस्थित हुए। कार्यक्रम के अन्त मे डॉ. सुबुही निषाद, कार्यक्रम अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक एवं राज्य के समन्वयक एवं कार्यक्रम अधिकारी भी शामिल हुए।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

conjunctivitis
Previous

कंजक्टिवाइटिस की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल शिक्षा और आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग को लिखा पत्र

CM ONLINE
Next

मुख्यमंत्री 31 जुलाई को बेरोजगारी भत्ते के तहत अंतरित करेंगे 31.71 करोड़ रुपए की राशि

Next
CM ONLINE
July 30, 2023

मुख्यमंत्री 31 जुलाई को बेरोजगारी भत्ते के तहत अंतरित करेंगे 31.71 करोड़ रुपए की राशि

Previous
July 27, 2023

कंजक्टिवाइटिस की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल शिक्षा और आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग को लिखा पत्र

conjunctivitis

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Confrence

नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’, मुख्यमंत्री साय ने अपनाया सख्त तेवर

www.jayjohar.com
August 20, 2025
Ajeem Premji

स्वास्थ्य विभाग और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू

www.jayjohar.com
August 20, 2025
Cabinet member

राज्यपाल ने दिलाई तीन नए मंत्रियों को शपथ

www.jayjohar.com
August 20, 2025
CM CONGRATES

मुख्यमंत्री साय ने नवनियुक्त मंत्रियों को दी शुभकामनाएं

www.jayjohar.com
August 20, 2025

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार