Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 13
खबर छत्तीसगढ़

विधानसभा निर्वाचन 2023 : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त विशेष प्रेक्षकों ने निर्वाचन तैयारियों का किया अवलोकन, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Editor Editor
November 4, 2023 3 Mins Read
395 Views
0 Comments

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ में विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु नियुक्त विशेष प्रेक्षको के द्वारा प्रथम चरण के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। विशेष सामान्य प्रेक्षक श्री धर्मेन्द्र एस गंगवार (पूर्व आईएएस), विशेष व्यय प्रेक्षक राजेश टुटेजा ( पूर्व आईआरएस) एवं पुलिस प्रेक्षक अनिल कुमार शर्मा (पूर्व आईपीएस) ने राजनांदगाँव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, उत्तर बस्तर कांकेर तथा कोंडागांव जिलों का दौरा कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षको सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने संभाग एवं जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही मतदान केन्द्रों का भी निरीक्षण किया और मतदान दिवस पर मतदाताओं द्वारा सुगम मतदान सुनिश्चित करने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। इसके अतिरिक्त विशेष प्रेक्षकों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने समीक्षा के दौरान सभी जिलों में सुगम और समावेशी निर्वाचन के लिए समस्त आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रलोभन एवं भयरहित मतदान सुनिश्चित करना ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने संबंधित जिले के जिला निर्वाचन अधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुगम एवं समावेशी निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शतप्रतिशत पालन सुनिश्चित करें।

विशेष प्रेक्षकधर्मेंद्र एस गंगवार , राजेश टुटेजा एवंअनिल कुमार शर्मा ने विगत दिवस राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले का दौरा कर निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए अति संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा के इंतजाम करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता प्रदान करने के निर्देश दिए ताकि मतदाता निर्भीकतापूर्वक अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। समीक्षा के दौरान सी-विजिल एवं आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन के मामलों के निराकरण के बारे में भी जानकारी ली गई।

इसी कड़ी में आज विशेष प्रेक्षकगण उत्तर बस्तर कांकेर और कोंडागांव में चुनाव तैयारियों का निरीक्षण करने पहुँचे। समीक्षा के दौरान उन्होंने सुरक्षा उपायों, मतदान दलों की रवानगी तथा वापसी के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा इंतजामों को लेकर आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। समीक्षा बैठकों में उन्होंने निर्वाचन आयोग की ‘कोई मतदाता न छूटे’ के ध्येय को पूरा करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियानों की जानकारी ली। उन्होंने एफएसटी, वीवीटी, एसएसटी, सी-विजिल, एमसीएमसी टीम, कंट्रोल रूम के कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मतदान हेतु रंगारंग सांस्कृतिक नृत्यों के साथ मेंहदी, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ के आगामी निर्वाचन 2023 के लिए नियुक्त विशेष सामान्य प्रेक्षक धर्मेन्द्र एस गंगवार, विशेष पुलिस प्रेक्षक अनिल कुमार शर्मा, विशेष व्यय प्रेक्षक राजेश टुटेजा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले, आईजी एवं नोडल अधिकारी सीआरपीएफ साकेत कुमार सिंह मतदाता जागरूकता हेतु कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित विकासनगर स्टेडियम में आयोजित स्वीप कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सभी को शपथ दिलाई। सभी ने निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली।

मतदान हेतु हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुए सभी प्रेक्षक

कार्यक्रम में सभी प्रेक्षक शत-प्रतिशत मतदान अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुए और सभी को 7 नवम्बर को मतदान करने की अपील की। प्रेक्षकों द्वारा जिले में संचालित मतदाता जागरूकता हेतु चलाये जा रहे अभियान की प्रशंसा की गई। इस दौरान सभी ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत आयोजित चित्रकला, मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता में कलाकारों द्वारा निर्मित कलाकृतियों का अवलोकन किया तथा मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 18
Previous

मुख्य न्यायाधीश ने किया कोरिया-बैकुंठपुर जिला एवं सत्र न्यायालय का औचक निरीक्षण

Untitled 20 1
Next

विधानसभा निर्वाचन-2023 : पहले चरण के मतदान के लिए 5 नवंबर को थमेगा प्रचार

Next
Untitled 20 1
November 4, 2023

विधानसभा निर्वाचन-2023 : पहले चरण के मतदान के लिए 5 नवंबर को थमेगा प्रचार

Previous
November 4, 2023

मुख्य न्यायाधीश ने किया कोरिया-बैकुंठपुर जिला एवं सत्र न्यायालय का औचक निरीक्षण

Untitled 18

Related Posts

1779717667 c4a4fd393c514976dbeb 1

मनरेगा ले बदलिस खेती के सुरत : खैराडीह म पक्की सिंचई नाली बनिस किसान मन के जीवनरेखा

Editor Editor
May 25, 2026
1779719055 a9e3ad62ab1e9ae05c57

राजनांदगांव के गांव घुपसाल बनिस मिसाल- कम पानी वाले फसल मन ले बढ़िस भुइयां के पानी (भू-जल) स्तर, आफत ले मिलिस मुकती

Editor Editor
May 25, 2026
1779718942 d44537e7b5f2e5673ade

जड़ी-बूटी (औषधीय) पौधा मन के खेती ह छत्तीसगढ़ के किसान मन के आर्थिक बढ़ाव बर सुघड़ रद्दा- अंजय शुक्ला

Editor Editor
May 25, 2026
1779718353 d184ebbd658d8e2e4487 1

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ह भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण के करिन निरीक्षण, बईठक लेके काम के गहिर समीक्षा करिन

Editor Editor
May 25, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार