Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 13 1
खबर छत्तीसगढ़

सीएम योगी ने कहा- छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद ‘लव जिहाद’ और ‘गौ तस्करी’ के नाम पर अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी

Deeksha Mishra
November 4, 2023 3 Mins Read
323 Views
0 Comments

रायपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में ‘डबल इंजन’ की सरकार बनने के बाद ‘लव जिहाद’ और ‘गौ तस्करी’ के नाम पर अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश की तरह कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

योगी ने कहा कि कांग्रेस देश के लिए, समाज के लिए और जनता के लिए समस्या है। योगी ने कवर्धा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए 2018 में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने को लेकर कहा, ”छोटी सी गलती कितना नुकसान कर देती है। हमें सुनने को मिलता है कि यहां रामनवमी के जुलूस को सरकार प्रतिबंधित कर रही है। कितना दुख होता है कि ‘लव जिहाद’ का विरोध करने वाले एक कार्यकर्ता की निर्मम हत्या कर दी जाती है ..उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘डबल इंजन’ की सरकार है। वहां ‘लव जिहाद’ को पूरी तरह से रोक लगा दी गई है, कानून बनाया गया है। धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाया गया है। कोई अवैध रूप से धर्मांतरण नहीं कर सकता, करेगा तो खामियाजा भुगतना होगा।”

भाजपा के नेता राज्य और केंद्र में पार्टी की सरकार को ‘डबल इंजन’ की सरकार कहते हैं। उन्होंने कहा, ”मैं आपको कह सकता हूं कि यहां भी ‘डबल इंजन’ की सरकार आने दीजिए। ये जो लोग ‘लव जिहाद’ के नाम पर, ‘गौ तस्करी’ के नाम पर, खनन माफिया के नाम पर, वन माफिया के नाम पर अव्यवस्था एवं अराजकता पैदा करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं, उत्तर प्रदेश की तरह ही यहां पर भी पूरी तरीके से कार्रवाई प्रारंभ हो जाएगी। तब कोई समस्या नहीं होगी।”

योगी ने कहा, ”छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश का मधुर संबंध है। उत्तर प्रदेश वासियों के लिए छत्तीसगढ़ ननिहाल जैसा है। यह राज्य भगवान राम का ननिहाल है, माता कौशल्या का मायका है। छत्तीसगढ़ के लोग अभिभूत होंगे ही जब अयोध्या में प्रभु राम 500 वर्षों के बाद अपने स्वयं के मंदिर में विराजमान हो रहे है।”

योगी ने कहा, ”कवर्धा हमारे लिए काशी जैसी पवित्र है और शरारतन यहां पर अकबर (मंत्री मोहम्मद अकबर जो यहां के विधायक हैं) जैसे व्यक्ति को बिठा दिया है। यह कांग्रेस की शरारत है कि काशी जैसी पवित्र नगरी में आपकी आस्था के साथ खिलवाड़ करने के लिए ऐसे व्यक्ति को बिठाया गया है जिसको आपकी आस्था से मतलब नहीं है, आपके विकास से मतलब नहीं है और इसके संरक्षण में वे सभी तत्व फलते फूलते हैं जो लोग हमारी आस्था के प्रतीक, हमारे भगवा झंडा को रोकने का काम करते हैं .. आप सोचिये यदि यहां भाजपा की सरकार होती क्या उनका साहस होता।”

उन्होंने राज्य में कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा, ”अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ बना था। छत्तीसगढ़ को भाजपा की रमन सिंह की सरकार ने राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया था। लेकिन पांच वर्ष के भीतर कांग्रेस ने अपने संस्कारों के अनुरूप यहां के विकास को पूरी तरह बाधित कर दिया।”

योगी ने कहा, ”कांग्रेस देश के लिए समस्या है, समाज के लिए समस्या है, जनता के लिए समस्या है। देश के भीतर आतंकवाद कांग्रेस ने दिया, अलगाववाद कांग्रेस ने दिया, तुष्टिकरण की नीति कांग्रेस ने दी, नक्सलवाद कांग्रेस की देन है, भ्रष्टाचार कांग्रेस की देन है और अराजकता कांग्रेस की देन है। जबकि भाजपा विकास, सुशासन और सुरक्षा को मानक बनाकर सरकार चलाने वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत में हम इसका दर्शन कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य में धोखा देने का काम कर रही है। उन्होंने राज्य में लोक सेवा आयोग में, शराब में और गोबर खरीद में घोटाला किया है।

इससे पहले योगी ने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में एक अन्य सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में ‘डबल इंजन’ की सरकार है। वहां विकास सबका लेकिन तुष्टीकरण किसी का नहीं होता है। उन्होंने कहा कि वहां सुरक्षा में सेंध लगाने वालों के साथ कठोरता से निपटा जाता है।

उन्होंने कहा, ”उत्तर प्रदेश में हमने ‘लव जिहाद’ करने वालों को, धर्मांतरण करने वालों को, भ्रष्टाचारियों को, अराजकता फैलाने वालों को और जितने माफिया थे उनकी संपत्ति को लेकर गरीबों के लिए आवास बना डालें। वहां हमारा बुलडोजर पूरी तरीके से चलता है।’’

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के तहत सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 20 सीटों में तथा दूसरे चरण में 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 20 1
Previous

विधानसभा निर्वाचन-2023 : पहले चरण के मतदान के लिए 5 नवंबर को थमेगा प्रचार

congress 1
Next

कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर साधा निशाना, कहा -ईडी और भाजपा ने मिलकर मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की रची साजिश

Next
congress 1
November 4, 2023

कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर साधा निशाना, कहा -ईडी और भाजपा ने मिलकर मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की रची साजिश

Previous
November 4, 2023

विधानसभा निर्वाचन-2023 : पहले चरण के मतदान के लिए 5 नवंबर को थमेगा प्रचार

Untitled 20 1

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Related Posts

1 10

शिक्षा के साथ संस्कार का होना आवश्यक-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

www.jayjohar.com
January 12, 2026
0 7

 स्वामी विवेकानंद के विचारों से ही होगा सशक्त भारत का निर्माण : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

www.jayjohar.com
January 12, 2026
0 6

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने की राजिम कुंभ की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा

www.jayjohar.com
January 12, 2026
CM 3 DEC

राज्य के 8 युवाओं और एक संगठन को मिला छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान : खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने युवाओं को किया सम्मानित

www.jayjohar.com
January 12, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार