Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 20 1
खबर छत्तीसगढ़

महिलाओं की मतदान में रही सक्रिय सहभागिता, 75.46 प्रतिशत महिलाओं ने किया मतदान, मतदान दलों की वापसी हुई शुरू

Editor Editor
November 7, 2023 2 Mins Read
314 Views
0 Comments

राजनांदगांव। विधानसभा निर्वाचन 2023 में आज राजनांदगांव जिले के मतदाताओं में मतदान के लिए अभूतपूर्व उल्लास एवं उत्साह रहा। मतदान की प्रकिया पूर्ण करने के पश्चात मतदान दलों की वापसी शुरू हो गई है। जिस स्थान से मतदान सामग्री का वितरण किया गया था, उसी स्थान पर मतदान सामग्री की वापसी हो रही है। प्राप्त अनंतिम आंकड़े अनुसार शाम 5 बजे तक 6 लाख 12 हजार 523 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो डाले गए मतों का 75.12 प्रतिशत है। इसमें 3 लाख 3 हजार 970 पुरूष मतदाता एवं 3 लाख 8 हजार 553 महिला मतदाताओं ने मतदान किया, जो डाले गए मतों में पुरूष मतदाता 74.77 प्रतिशत एवं महिला मतदाता 75.46 प्रतिशत है।

प्राप्त अनंतिम आंकड़े अनुसार शाम 5 बजे तक विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) में 1 लाख 62 हजार 350 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो डाले गए मतों का 77.40 प्रतिशत है। इसमें 80 हजार 926 पुरूष मतदाता एवं 81 हजार 424 महिला मतदाताओं ने मतदान किया, जो डाले गए मतों में पुरूष मतदाता 76.60 प्रतिशत एवं महिला मतदाता 78.20 प्रतिशत है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव में 1 लाख 56 हजार 587 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो डाले गए मतों का 70.05 प्रतिशत है। इसमें 78 हजार 591 पुरूष मतदाता एवं 77 हजार 996 महिला मतदाताओं ने मतदान किया, जो डाले गए मतों में पुरूष मतदाता 75.76 प्रतिशत एवं महिला मतदाता 72.40 प्रतिशत है।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव में 1 लाख 55 हजार 745 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो डाले गए मतों का 76.80 प्रतिशत है। इसमें 78 हजार 177 पुरूष मतदाता एवं 77 हजार 568 महिला मतदाताओं ने मतदान किया, जो डाले गए मतों में पुरूष मतदाता 76.60 प्रतिशत एवं महिला मतदाता 77 प्रतिशत है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी में 1 लाख 37 हजार 841 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो डाले गए मतों का 72.01 प्रतिशत है। जिसमें 66 हजार 276 पुरूष मतदाता एवं 71 हजार 565 महिला मतदाताओं ने मतदान किया, जो डाले गए मतों में पुरूष मतदाता 69.68 प्रतिशत एवं महिला मतदाता 74.32 प्रतिशत है।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 20 1
Previous

छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर कड़े सुरक्षा प्रबन्धों के बीच मतदान शुरू

Untitled 11
Next

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : वोटर टर्न आउट एप के माध्यम से आमजन जान सकते हैं वोटर टर्न आउट की अद्यतन स्थिति

Next
Untitled 11
November 7, 2023

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : वोटर टर्न आउट एप के माध्यम से आमजन जान सकते हैं वोटर टर्न आउट की अद्यतन स्थिति

Previous
November 7, 2023

छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर कड़े सुरक्षा प्रबन्धों के बीच मतदान शुरू

Untitled 20 1

Related Posts

oiopopop

ई-रिक्शा की हेंडिल थामकर चला रही है जीवन की गाड़ी

Editor Editor
February 18, 2026
jjhjkjk

बस्तर की बिहान दीदियां घोलेंगी होली में कुदरती रंग

Editor Editor
February 18, 2026
yjuyu

चित्रकोट महोत्सव 2026 का गुरुवार को होगा समापन समारोह

Editor Editor
February 18, 2026
y65yt5y5

शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का फायदा हितग्राहियों को समय पर मिले: मुख्य सचिव

Editor Editor
February 18, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार