Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 20 1
खबर छत्तीसगढ़

विधानसभा निर्वाचन के पहले चरण में कोण्डागांव जिले में हुआ सर्वाधिक 82 प्रतिशत मतदान

Editor Editor
November 9, 2023 2 Mins Read
412 Views
0 Comments

कोण्डागांव। मंगलवार को विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु प्रथम चरण के मतदान का आयोजन मंगलवार को छत्तीसगढ़ के 11 जिलों की 20 विधानसभाओं हेतु किया गया। जिसमें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अंतरिम आंकड़ों के अनुसार सभी 11 जिलों में कोण्डागांव जिले में सर्वाधिक मतदान हुआ। जिसके अनुसार कोण्डागांव जिले में कुल 81.76 प्रतिशत मतदान रहा और जिले के विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम रिपोर्ट अनुसार यह आंकड़ा बढ़कर 82 प्रतिशत हो गया है। जिसमें केशकाल विधानसभा में 81.74 प्रतिशत एवं कोण्डागांव विधानसभा में 82.28 प्रतिशत मतदान हुआ हैं।

अंदरूनी क्षेत्रों में 38 नए मतदान केंद्र स्थापित होने से लोगों में दिखा उत्साह

जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए 38 नवीन मतदान केंद्रों की स्थापना की गई थी। जिसमें चेमा, कुधुर, मथनीबेड़ा, मेडपाल, रांधना -2, भगदेवा, हरवेल, किबईबालेंगा-2 आदि जैसे अतिसंवेदनशील एवं सुदूर वनांचलों में बसे ग्रामों में भी मतदान केंद्रों की स्थापना हुई थी। इन ग्रामों में लोगों में अलग ही उत्साह देखने को मिला किसी ने जीवन में पहली बार ही मतदान किया तो किसी ने मतदान केंद्रों के गाँव में खुलने पर खुशी जताई। लोगों में नवीन मतदान केंद्रों को लेकर जिज्ञासा चरम पर थी। जिसके अच्छे परिणाम भी मिले। जहां अंदरूनी इलाकों में मतदान का प्रतिशत तो कहीं कहीं शहरों से भी अधिक देखने को मिला।

जिले के मतदाता जागरूकता अभियान की चुनाव आयोग के विशेष दल ने भी की थी सराहना

जिले में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए वृहद स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया था। जिसके तहत मतदाता जागरूकता रथ, स्वीप गरबा, स्वीप मैराथन, ईवीएम प्रदर्शन, मतदाता संकल्प कार्यक्रम, मानव श्रृंखला, जागरूकता रैली, दीवार लेखन, मेहंदी, रंगोली, चित्रकला, गायन आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसका व्यापक परिणाम रहा कि मतदाताओं की संख्या में वृद्धि नज़र आई। जिले में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले के साथ विधानसभा निर्वाचन हेतु आये विशेष प्रेक्षकों के दल ने भी सराहना की थी।

जिले में नियुक्त सामान्य प्रेक्षकों एवं व्यय प्रेक्षक ने भी की थी प्रशंसा

जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त सामान्य प्रेक्षक बालाजी दिगम्बर मंजूले, एस डी मांढरे, व्यय प्रेक्षक डॉ दिनेश कुमार जांगिड़ भी मतदाता जागरूकता हेतु आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। जहां से उन्होंने मतदाता जागरूकता अभियान की मंच से प्रशंसा की है।

नवीन मतदाताओं में दिखा विशेष उत्साह

इस बार नवीन युवा मतदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जहां इस बार जिले में 18-19 आयुवर्ग के 18878 मतदाता थे और ऐसे मतदाता जिन्हें की पहली बार विधानसभा निर्वाचन हेतु मतदान करने का अवसर मिला (18-22 आयुवर्ग) उनकी संख्या कुल 49000 है । जिससे युवाओं की भागीदारी बढ़ी हुई नजर आई। जिसके संबंध में प्रथम बार मतदान करने वाली कोण्डागांव की पायल समद्दार ने कहा कि उन्होंने पहली बार मतदान किया जिसके लिए वह बहुत उत्साहित थी। उन्होंने युवा वर्ग के साथ पूरे जिले के विकास एवं लोकतंत्र के विकास में सहयोग हेतु अपने मताधिकार का प्रयोग किया है जिससे वे बहुत खुश हैं। उन्होंने सेल्फी जोन में सेल्फी भी ली।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

jayjohar logo
Previous

निर्वाचन ड्यूटी के दौरान मृत एवं घायल कर्मचारियों को दी जा रही है अनुग्रह राशि

WhatsApp Image 2023 12 13 at 10.14.15 3465ea9a
Next

सीएम साय पहुंचे जगन्नाथ मंदिर, शपथ से पहले टेका मत्था

Next
WhatsApp Image 2023 12 13 at 10.14.15 3465ea9a
December 13, 2023

सीएम साय पहुंचे जगन्नाथ मंदिर, शपथ से पहले टेका मत्था

Previous
November 9, 2023

निर्वाचन ड्यूटी के दौरान मृत एवं घायल कर्मचारियों को दी जा रही है अनुग्रह राशि

jayjohar logo

Related Posts

xdfvg 1

भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने वार्षिक खेल सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया

Editor Editor
February 16, 2026
fdghbdf

श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा एवं आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता –मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Editor Editor
February 16, 2026
ghh

राज्यपाल के गोद ग्राम टेमरी के ग्रामीणों ने किया लोकभवन का भ्रमण

Editor Editor
February 16, 2026
ghjg

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 18.38 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Editor Editor
February 16, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार