Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 54
खबर छत्तीसगढ़

अटल जी के कार्यों की सराहना करते नहीं थकते थे विरोधी पक्ष: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Editor Editor
December 26, 2023 2 Mins Read
216 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे अटल जी के नेतृत्व में कार्य करने का मौका मिला। श्रद्धेय अटल जी का व्यक्तित्व ऐसा था कि विरोधी पक्ष भी उनके कार्यों की सराहना करते नहीं थकते थे। श्रद्धेय अटल जी के सुशासन के मंत्र को लेकर ही हम छत्तीसगढ़ के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री श्री साय आज शाम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित काव्यांजलि एवं संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश में लगभग 06 लाख गांव है और अटल जी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से गांवों में सड़कों का ऐसा जाल बिछा की, लोग अनायास ही उन्हें याद करते है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से देशभर के गांवों को सड़कों से जोड़ा गया जो देश के विकास में मील का पत्थर साबित हुई और इसने ग्रामीण अधोसंरचना की तस्वीर बदल कर रख दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल जी ने देश के किसानों के दर्द को समझते थे, उन्होंने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड देने का काम किया। जिसके जरिए आज भी किसान बिना चिंता के खेती-किसानी कर विकास के राह में आगे बढ़ रहे हैं। किसान क्रेडिट कार्ड किसानों के उन्नति के लिए वरदान साबित हो रहा है। उन्होंने श्रद्धेय अटल जी के जन्मदिन सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में नालंदा परिसर पर अटल जी के सम्पूर्ण जीवन यात्रा तथा शासन की योजनाओं पर आधारित छाया-प्रदर्शनी को देखने लोगों से अपील की।

केबिनेट मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था और उन्हीं के सपनों को साकार करने एवं सुशासित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए हम संकल्पित हैं। उन्होंने अटल जी के प्रधानमंत्रित्व काल और उनके कविताओं के बारे में भी अपना विचार साझा किया।

संगोष्ठी के मुख्यवक्ता कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बलदेव भाई शर्मा ने श्रद्धेय अटल जी की सम्पूर्ण जीवनयात्रा पर व्याख्यान दिया। काव्यांजलि और संगोष्ठी कार्यक्रम में प्रख्यात कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, श्री रामानंद त्रिपाठी, श्री किशोर तिवारी और सुश्री अन्नपूर्णा पवार ने अपनी पंक्तियों से पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को पुनः जीवंत किया। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. ने दिया। आभार प्रदर्शन संचालक श्री विवेक आचार्य ने किया।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

vishnu deo sai
Previous

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को ‘क्रिसमस‘ पर्व की दी बधाई

vishnu deo sai
Next

मुख्यमंत्री साय 26 दिसम्बर को राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Next
vishnu deo sai
December 26, 2023

मुख्यमंत्री साय 26 दिसम्बर को राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Previous
December 25, 2023

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को ‘क्रिसमस‘ पर्व की दी बधाई

vishnu deo sai

Related Posts

presh club 1

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

Editor Editor
February 26, 2026
holi 1

रंगों से बदलते जीवन के रंग

Editor Editor
February 26, 2026
kapil dev 1

प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Editor Editor
February 26, 2026
cm 1

वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Editor Editor
February 26, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार