Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 24
खबर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज बलौदाबाजार राज के छठवें वार्षिक अधिवेशन में हुए शामिल

Editor Editor
December 31, 2023 3 Mins Read
373 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज बलौदाबाजार राज के छठवें वार्षिक अधिवेशन में हुए शामिलबलौदाबाजार जिले के सेम्हराडीह में आयोजित किया गया कार्यक्रमबलौदाबाजार जिले के सेम्हराडीह में आयोजित किया गया कार्यक्रमबलौदाबाजार जिले के सेम्हराडीह में आयोजित किया गया कार्यक्रमबलौदाबाजार जिले के सेम्हराडीह में आयोजित किया गया कार्यक्रम

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार जिले के सेम्हराडीह में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज बलौदाबाजार राज के छठवें वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए। महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री रमेश बैस कार्यक्रम के मुख्य आतिथ्य थे। छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण और राजस्व आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा और विधायक श्री व्यास कश्यप भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम की शुरूआत में समाज के महान विभूतियों को उनके तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में नागरिकों की मांग पर सेम्हराडीह में उपस्वास्थ केंद्र की मंजूरी की घोषणा की। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर एक छात्र श्री दीपक वर्मा को शिक्षा के लिए 25 हजार रूपये की आर्थिक मदद की मंजूरी की भी घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने ‘‘परिणय पुष्प’’ और ‘‘अरपा छत्तीसगढ़’’ शीर्षक से प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन किया। इस मौके पर दो आदर्श विवाह संपन्न हुए, अतिथियों ने नवविवाहित दम्पत्तियों को खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के कुर्मी समाज की पहचान एक राष्ट्रभक्त और मेहनतकश समाज के रूप में है। उन्होंने कहा कि स्वतन्त्रता आंदोलन में इस समाज के महापुरूषों ने भी अपनी भागीदारी निभाई। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिए आम जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम पांच वर्षों में आम जनता से किए हर वायदे को पूरे करेंगे। शपथ ग्रहण के दूसरे दिन ही कैबिनेट की बैठक में हमने 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने का निर्णय लेकर मोदी जी की गारंटियों को पूरा करने की शुरूआत कर दी है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के अवसर पर राज्य के 12 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में दो साल के बकाया धान बोनस की राशि 3716 करोड़ रूपए का अंतरण कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी के अनुसार विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत सालाना 12 हजार रूपए की सहायता दी जाएगी।

महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज के विकास के लिए महिलाओं की शिक्षा महत्वपूर्ण होती है। पहले महिलाएं घर के कामकाज तक सीमित रहती थी, सामाजिक गतिविधियों में केवल पुरुषों का ही योगदान रहता था, लेकिन संवैधानिक प्रावधान के तहत उन्हें आरक्षण का भी लाभ मिल रहा है और महत्वपूर्ण स्थानों पर भी महिलाएं अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा, समाज के पदाधिकारी चोवा राम वर्मा, श्री धर्मेंद्र सरसिहा ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

vishnu deo sai
Previous

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की दी शुभकामनाएं, कहा-नया साल सभी लोगों के जीवन में खुशहाली लाए

Untitled 25
Next

मुख्यमंत्री बने निक्षय मित्र : टीबी मरीजों की मदद के लिए आगे आने की अपील की

Next
Untitled 25
December 31, 2023

मुख्यमंत्री बने निक्षय मित्र : टीबी मरीजों की मदद के लिए आगे आने की अपील की

Previous
December 31, 2023

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की दी शुभकामनाएं, कहा-नया साल सभी लोगों के जीवन में खुशहाली लाए

vishnu deo sai

Related Posts

paryatan 02

साउथ एशिया ट्रैवल एंड टूरिज्म एक्जिबिशन नई दिल्ली में छाया छत्तीसगढ़ का पर्यटन

Editor Editor
February 28, 2026
sammelan

जगदलपुर के वृहद किसान सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

Editor Editor
February 28, 2026
kashiram

काशीराम बने ऊर्जादाता, 3 किलोवाट सोलर प्लांट से बिजली बिल शून्य

Editor Editor
February 28, 2026
baigan

ग्राफ्टेड बैगन से 16 लाख रूपए की आमदनी

Editor Editor
February 28, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार