Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 12
खबर छत्तीसगढ़

देश का तीसरा स्वच्छतम राज्य होना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Editor Editor
January 11, 2024 One Min Read
460 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे सबसे स्वच्छतम राज्य का पुरस्कार मिलने पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि आज छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन है। देश के तीसरे सबसे स्वच्छतम राज्य का पुरस्कार मिलना बड़े गौरव का विषय है। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा कराये गए स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में छत्तीसगढ़ को देश के तीसरे सबसे साफ-सुथरे राज्य होने का पुरस्कार मिला है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों, स्वच्छता कर्मियों, स्वच्छता मित्रों और स्वच्छता दीदियों सहित छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री साय ने उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन विकास मंत्री श्री अरूण साव के साथ आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु के कर कमलों से छत्तीसगढ़ को देश के तीसरे सबसे स्वच्छतम राज्य का पुरस्कार ग्रहण किया। स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के पांच नगरीय निकायों रायपुर, महासमुुंद, कुम्हारी, आरंग और पाटन को भी समारोह में पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के कर कमलों से मुख्यमंत्री साय और उप मुख्यमंत्री साव ने स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नगरीय निकाय पाटन का पुरस्कार भी ग्रहण किया। केन्द्रीय आवासन और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने छत्तीसगढ़ के चार निकायों रायपुर, महासमुंद, कुम्हारी और आरंग के पुरस्कार प्रदान किए।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 3
Previous

सिम्स के डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल बच्ची को मौत के मुंह से निकाला

Untitled 6 2
Next

विशेष लेख : शासन की योजनाओं की पहुंच सबसे निचले स्तर पर हुई सुगम

Next
Untitled 6 2
January 12, 2024

विशेष लेख : शासन की योजनाओं की पहुंच सबसे निचले स्तर पर हुई सुगम

Previous
January 11, 2024

सिम्स के डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल बच्ची को मौत के मुंह से निकाला

Untitled 3

Related Posts

cm sai 1

विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित छत्तीसगढ़ की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश : व्यापार एवं उद्योग के लिए छत्तीसगढ़ में बना है अनुकूल माहौल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Editor Editor
February 25, 2026
Budget 2026

700 भवन विहीन स्कूलों के लिए 123 करोड़ रुपये का प्रावधान

Editor Editor
February 24, 2026
wefeef 1 1

‘महतारी गौरव वर्ष’ में मातृशक्ति को समर्पित ऐतिहासिक बजट : लक्ष्मी राजवाड़े

Editor Editor
February 24, 2026
BudgeT

बजट 2026-27: जनकल्याण से विकास की नई रफ्तार

Editor Editor
February 24, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार