Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 19 1
Uncategorized

जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने और प्रधानमंत्री गारंटी पूरा करने वाला बजट: शिक्षा मंत्री अग्रवाल

Deeksha Mishra
February 9, 2024 2 Mins Read
256 Views
0 Comments

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा में प्रस्तुत छत्तीसगढ़ सरकार के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह बजट राज्य की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने वाला तथा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने दो महीने में ही प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम शुरू कर दिया है। इस बजट के जरिए छत्तीसगढ़ केंद्र सरकार के साथ कदम ताल मिला कर चलेगा। यह 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को पंख देने वाला बजट है। हमारी सरकार की नजरिया विकास है। जिसमें गरीबों, नौजवानों, किसानों और महिलाओं का बहुमुखी विकास हो।

इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली पानी सड़क सभी के लिए प्राप्त व्यवस्था की गई है। इस बजट में शिक्षा के क्षेत्र के लिए भी बेहतर प्रावधान है। पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, सरगुजा विश्वविद्यालय, बस्तर विश्वविद्यालय, नई बिलिं्डग खोलने के लिए, नए स्कूल खोलने के लिए शिक्षा विभाग में पारदर्शिता के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाएगा जो विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षक और कर्मचारियों की उपस्थिति और व्यय आदि दूसरी जानकारी दर्ज की जाएगी। जिससे कर्मचारी की जवाबदेही तय होगी और सरकारी खजाने की लूट पर रोक लगेगी। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य में पर्यटन के विकास के लिए बजट में ईको टूरिज्म, वॉटर टूरिज्म और पांचों शक्ति पीठों को जोड़ने के लिए प्रावधान किया गया है। साथ ही अयोध्या राम लला दर्शन योजना के लिए भी प्रावधान है किया है।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने सरकारी खजाने को खाली कर दिया था। हमारी सरकार एक बार फिर सुशासन और पारदर्शिता से काम करेगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाएगी, जिससे जनता को अहसास होगा की उनके जीवन स्तर में सुधार आया है भ्रष्टाचार पर लगाम लगने के साथ ही विकास की गति तेज हुई। उन्होंने कहा कि नीति आयोग की ही तरह राज्य में आर्थिक सलाहकार परिषद का गठन किया जा रहा है। यह परिषद राज्य सरकार की योजनाओं पर सुझाव, उनका इंप्लीमेंटेशन और मॉनिटरिंग का काम करेगा। जिससे पारदर्शिता के साथ विकास की गति तेज होगी और भविष्य के खुशहाल छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा।

Share Article

Other Articles

Untitled 21
Previous

पहले दिन 1 लाख 81 हजार से अधिक महिलाओं के आवेदन से महतारी वंदन का श्रीगणेश

Untitled 18
Next

जनकल्याणकारी बजट के माध्यम से अमृत काल में रखी गई विकसित छत्तीसगढ़ की नींव

Next
Untitled 18
February 9, 2024

जनकल्याणकारी बजट के माध्यम से अमृत काल में रखी गई विकसित छत्तीसगढ़ की नींव

Previous
February 5, 2024

पहले दिन 1 लाख 81 हजार से अधिक महिलाओं के आवेदन से महतारी वंदन का श्रीगणेश

Untitled 21

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

1001707327 1

मुख्यमंत्री ने जताया विश्वास, मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त भारत का सपना होगा साकार

www.jayjohar.com
September 22, 2025
KV Bhilai

स्कूल का माहौल सही हो जाए, तो किसी और सुधार की जरूरत नहीं

www.jayjohar.com
September 22, 2025
NUakhai

नुआखाई महोत्सव में शामिल हुए मंत्री यादव

www.jayjohar.com
September 22, 2025
Bharat bodh

पत्रकारिता में विश्वनीयता पर जोर देने की आवश्यकता

www.jayjohar.com
September 22, 2025

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार