Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 19 2
खबर छत्तीसगढ़

तेलंगाना अविलंब निकलना था, लेकिन फिर भी दूर से आए अतिथियों को मुख्यमंत्री ने दिया समय

Editor Editor
February 26, 2024 2 Mins Read
336 Views
0 Comments

रायपुर। भारत में अतिथि देवो भवः की महान परंपरा रही है। अतिथि का तात्पर्य ही है जो बिना तिथि, समय आपसे मिलने आए और उन्हें ईश्वर के समान माना गया है। एक सुंदर प्रसंग आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अस्थाई निवास पहुना में देखने को मिला। दरअसल मुख्यमंत्री ़विष्णु देव साय आज सुबह ही दिल्ली प्रवास से लौटे और 40 मिनट के अल्प विश्राम के बाद ही उन्हें तेलंगाना राज्य के प्रवास पर निकलना था। इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि जशपुर जिले के दुलदुला क्षेत्र से कुछ ग्रामीण उनसे मिलने निवास गेट के बाहर खड़े हैं। मुख्यमंत्री स्वयं जशपुर जिले से हैं और जानते हैं कि यह इलाका राजधानी से दूर है और लंबी यात्रा करके सभी यहां पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री के मन में अतिथि देवो भवः का यही भाव आया होगा और उन्होंने तत्काल सभी को अंदर बुलाया और मुलाकात करने की हामी भरी। चूंकि मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम पूर्व निर्धारित होते हैं और आज के अति व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद अपनों से मिलने की मुख्यमंत्री की आतुरता ने इस मौके को और खास बना दिया। जशपुर जिले के दुलदुला से आए सभी ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनका आभार जताया। इस दौरान युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमलचंद्र भंजदेव भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे सभी ग्रामीणों का धन्यवाद दिया और कहा कि आप लोग आते हैं, तो ऐसा लगता है परिवार का कोई आया है। आप लोगों के असीम स्नेह का हमेशा ऋणी रहूंगा। आप लोगों के स्नेह से मेरी ऊर्जा बढ़ती है और मैं अपनी जिम्मेदारियां के प्रति दृढ़ संकल्पित हो जाता हूं। मेरी कोशिश है कि प्रदेशवासियों की बेहतरी के लिए अनवरत काम करता रहूं। उन्हांेने ग्रामीणों से कहा कि शीघ्र ही आप सभी से वापस मुलाकात होगी।

दुलदुला से आए सभी ग्रामीणों ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का व्यवहार हमेशा ही सरल, सहज और आत्मीय रहा है। हमने उन्हें हमेशा अपने सुख-दुख के साझेदार के रूप देखा है। अपनी बातें उनके सामने रखते आए है। साय से मिलने में हमें कभी संकोच नहीं हुआ और आज मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वे उतनी ही आत्मीयता से हमसे मिले, हालचाल पूछा, क्षेत्र के बारे में जानकारी ली और बोले आप सभी से जल्द ही मिलूंगा। ग्रामीणों ने बताया कि हम पहुना गेट में खड़े थे और उनसे मिलना चाहते थे, लेकिन जब पता चला कि अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे राज्य से बाहर जा रहे है, तो हमें लगा कि शायद उनसे मुलाकात नहीं हो पाएगी। इसी बीच जानकारी मिली कि उन्होंने हमें तत्काल बुलाया है। हम अपने मुखिया से मिले और हमेशा की तरह वही आत्मीयता, वही व्यवहार देखकर सभी बड़े खुश हुए। उन्होंने बताया कि हम अपने मुखिया को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे थे।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 18 4
Previous

मुख्यमंत्री ने तेलंगाना के भद्राचलम में श्री सीतारामचंद्र स्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Untitled 19 3
Next

रामोत्सव के थीम पर हो रहा राजिम कुंभ का आयोजन

Next
Untitled 19 3
February 26, 2024

रामोत्सव के थीम पर हो रहा राजिम कुंभ का आयोजन

Previous
February 26, 2024

मुख्यमंत्री ने तेलंगाना के भद्राचलम में श्री सीतारामचंद्र स्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Untitled 18 4

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Related Posts

WhatsApp Image 2026 06 09 at 7.04.14 PM

आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

Editor Editor
June 10, 2026
WhatsApp Image 2026 06 09 at 6.54.14 PM

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली का अवलोकन

Editor Editor
June 9, 2026
WhatsApp Image 2026 06 09 at 6.24.28 PM

सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ : अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

Editor Editor
June 9, 2026
WhatsApp Image 2026 06 09 at 8.23.26 PM

तकनीक, प्रशिक्षण और सख्त निगरानी से सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी

Editor Editor
June 9, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार