Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 5 2
खबर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लांच किये छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बनाये गये दो एप

Editor Editor
March 15, 2024 3 Mins Read
375 Views
0 Comments

रायपुर। पुलिस विभाग द्वारा अपराधियों को ट्रैक करने तथा अपराध की विवेचना के लिए तेजी से टेक्नालाजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आईओ मितान मोबाइल एप लांच किया, यह विवेचना अधिकारियों के लिए काफी उपयोगी होगा। साथ ही उन्होंने दुर्ग पुलिस रेंज द्वारा तैयार किये गये त्रिनयन एप का भी शुभारंभ किया। इस त्रिनयन एप के माध्यम से 100 किमी तक के दायरे के सभी सीसीटीवी कैमरे के लोकेशन ट्रेस किये जा सकेंगे, इससे अपराधियों को पकड़ने में आसानी होगी। मुख्यमंत्री ने टेक्नालाजी को विभाग में लगातार शामिल करने के लिए पुलिस अधिकारियों की इस मौके पर प्रशंसा भी की।

इस तरह काम करता है त्रिनयन एप

गौरतलब है कि त्रिनयन एप दुर्ग पुलिस रेंज द्वारा शुरू की गई एक पहल है, जिसका उद्देश्य भौगोलिक स्थिति के अंतर्गत आने वाले सभी निजी और सार्वजनिक सीसीटीवी के स्थानों की संपर्क जानकारी और सीसीटीवी नेटवर्क से संबंधित अन्य प्रासंगिक विवरण के डेटाबेस का कुशलतापूर्वक प्रबंधन करना है। त्रिनयन का उद्देश्य महत्वपूर्ण निगरानी डेटा तक पहुंच बनाकर प्रकरणों की जांच के समय को न्यूनतम करना है। त्रिनयन एप एक सीसीटीवी की लोकेशन का डेटाबेस है। इस एप के माध्यम पुलिस का जवान सीसीटीवी कैमरा के पास जाकर उसकी लोकेशन तथा उसके मालिक की जानकारी त्रिनयन में डाल सकता है। इस तरह जितने भी सीसीटीवी कैमरा किसी एरिया में लगे हैं सबकी लोकेशन त्रिनयन में एकत्र हो सकेगी और गूगल मैप पर दिखेगी। जब भी कोई घटना होती है तो स्कैन ऑफ क्राइम के आस पास कहां कहां सीसीटीवी लगे हैं, पुलिस द्वारा उनकी तलाश की जाती है जिसमें काफी समय लगता है। इस ऐप के माध्यम से घटना स्थल के आस पास 100 मीटर से 100 किलोमीटर के आसपास में जितने भी सीसीटीवी कैमरा होंगे, उनकी लोकेशन और मालिक का नाम और नंबर त्रिनयन में दिख जायेंगे। इससे समय बचेगा और पुलिस को अपराधियों में पकड़ने में सहयोग मिलेगा। उसी तरह रात के समय सीसीटीवी तथा उसके मालिक को खोजना आसान होगा। यह ऐप पुलिस विभाग के लिए लाभदायक होगा। इसका ट्रायल दुर्ग पुलिस रेंज में कर ली गई है तथा इसमें 3000 से अधिक सीसीटीवी की लोकेशन को जोड़ा जा चुका है। साथ ही सभी जिलों के थाना की मैपिंग इसमें कर दी गई है। वर्तमान में यह एप केवल एंड्राइड मोबाइल के लिए उपलब्ध है।

आईओ मितान मोबाइल एप विवेचना अधिकारियों को करेगा सहयोग

अपराध की विवेचना हेतु अपराध स्थल विवरण, फोटो, अभियुक्त या गिरफ्तार व्यक्ति की फोटो आदि अत्यंत ही महत्वपूर्ण जानकारियों होती हैं। सीसीटीएनएस पोर्टल में पंजीबद्ध अपराधों में वर्तमान में विवेचना अधिकारियों द्वारा अपराध घटना स्थल, अभियुक्त या गिरफ्तार व्यक्ति की फोटो, गुम इंसान की फोटो एवं अज्ञात शव की फोटो प्रविष्ट की जाने की प्रक्रिया को सरल सुगम एवं सुरक्षित करने हेतु आई.ओ (I/O) मितान मोबाइल एप विकसित किया गया है। यह मोबाइल एप एंड्रॉयड प्लेटफार्म में कार्य करने में सक्षम है।

आई.ओ. मितान मोबाइल एप एक डिजिटल साथी के रूप में विवेचना अधिकारी को कार्य करने में सहयोग करता है। यह एप्प अपराध स्थल का सटीक स्थान विवरण अक्षांश और देशांतर एवं फोटो एकत्र करने, स्मार्ट कैमरा के माध्यम से आरोपी की फोटो एकत्र करने, गुम इंसान एवं अज्ञात शव की फोटो एकत्र करने, एकत्र किए गए जानकारी का तत्काल केन्द्रीय डेटाबेस में सिंक और अपडेट करने, राज्य अपराध डेटाबेस में उपलब्ध लगभग 17 लाख आपराधिक प्रकरणों के वृहद डेटाबेस के माध्यम से संदिग्ध व्यक्ति एवं आदतन आपराधियों की जानकारी अविलंब प्राप्त करने में सहयोग प्रदान करता है।
आई.ओ (I/O) मितान मोबाइल एप द्वारा वर्तमान में विवेचकों को जहाँ अपराधों की विवेचना को समय में पूर्ण करने में सहायता मिलेगी वही अपलोड किये जाने वाले महत्वपूर्ण जानकारियों के आधार पर डाटा का विश्लेषण ज्यादा सटीक हो जायेगा। इस एप के माध्यम से अपराध जिओ टैग होंगे जिससे हॉटस्पाट का निर्धारण व अपराध की रोकथाम की योजना आसानी से बनाई जा सकेगी।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 3
Previous

विशेष लेख: छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन

Untitled 7 5
Next

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरपंचों-ग्रामीणों से किया वर्चुअल संवाद

Next
Untitled 7 5
March 15, 2024

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरपंचों-ग्रामीणों से किया वर्चुअल संवाद

Previous
March 15, 2024

विशेष लेख: छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन

Untitled 3

Related Posts

IMG 20260429 WA0009

खनन क्षेत्र मा ड्रोन ले निगरानी ले खनिज संसाधन के सुरक्षा अउ राजस्व बचाए मा मिलत हे मदद

Editor Editor
April 29, 2026
1777465547 fa9601b845d6085fe877

मजबूत नारी, सुग्घर परिवार : महतारी वंदन योजना ले माई लोगन मन ला मिलत हे आत्मनिर्भरता के सहारा

Editor Editor
April 29, 2026
1777464374 21a0c1b5d410e02ef9e0 1

राज्यपाल श्री डेका ह कॉलेज के छात्रा मन संग करीन गोठ-बात, सफलता बर दीन मार्गदर्शन

Editor Editor
April 29, 2026
WhatsApp Image 2026 04 29 at 12.11.54 PM

मंत्रिपरिषद के निर्णय :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अध्यक्षता म आज मंत्रालय (महानदी भवन) म कैबिनेट के बैठक होइस

Editor Editor
April 29, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार