Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 10 9
खबर छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने राजनीतिक दल एवं स्टैंडिग कमेटी की बैठक ली, नाम निर्देशन पत्र लिए जायेंगे 28 मार्च से

Editor Editor
March 26, 2024 2 Mins Read
451 Views
0 Comments

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्टारेट सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत राजनीतिक दल एवं स्टैंडिग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों के लिए आम निर्वाचन की घोषणा कर दी गई है। जिसके तहत राजनांदगांव जिला अंतर्गत आने वाले संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव के लिए आम निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया गया है। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव की सीट अनारक्षित है। उन्होंने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव अंतर्गत अधिसूचना का प्रकाशन गुरूवार 28 मार्च 2024 को पूर्वान्ह 11 बजे होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि गुरूवार 4 अप्रैल 2024 अपरान्ह 3 बजे तक है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा शुक्रवार 5 अप्रैल 2024 पूर्वान्ह 11 बजे से होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि सोमवार 8 अप्रैल 2024 अपरान्ह 3 बजे तक है। मतदान शुक्रवार 26 अप्रैल 2024 को होगी। पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी में मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक एवं मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक संपन्न होगा। मतगणना मंगलवार 4 जून 2024 को सुबह 8 बजे से होगी। गुरूवार 6 जून 2024 के पूर्व निर्वाचन संपन्न होगा।

कलेक्टर ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव के सम्पूर्ण क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील कर दी गई है। आदर्श आचरण संहिता का प्रभाव 6 जून 2024 तक रहेगा। प्रचार-प्रसार हेतु धार्मिक स्थलों का उपयोग नहीं किया जायेगा। शासकीय व सार्वजनिक स्थलों का उपयोग सक्षम अधिकारी की अनुमति से किया जा सकेगा। धारा 144 सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र में प्रभावशील है। बिना अनुमति के कोई निजी, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक अथवा राजनीतिक कार्यक्रम जिसमें 5 से अधिक व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना हो, नहीं हो सकेंगे। छूट प्राप्त व्यक्ति अथवा संस्था को छोड़कर अन्य कोई भी अस्त्र-शस्त्र लेकर नहीं चलेगें। ध्वनि विस्तार यत्रों का उपयोग उच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अधीन सक्षम अधिकारी की पूर्वानुमति से ही किया जाएगा। राजनीतिक दल अथवा अभ्यर्थी प्रचार-प्रसार हेतु अस्थाई कार्यालय खोलने, वाहनों का उपयोग करने, सभा, रैली इत्यादि करने सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त करेंगे।

Tags:

Chhattisgarhstate news

Share Article

Other Articles

Untitled 9 7
Previous

मतदान जागरूकता के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के दीवार लेखन में नारे बने आकर्षण का केन्द्र

Untitled 11 2
Next

सारंगढ़ बिलाईगढ़-लोकसभा मतदान के लिए अधिकारियों कर्मचारियों ने लिया सामूहिक शपथ

Next
Untitled 11 2
March 26, 2024

सारंगढ़ बिलाईगढ़-लोकसभा मतदान के लिए अधिकारियों कर्मचारियों ने लिया सामूहिक शपथ

Previous
March 26, 2024

मतदान जागरूकता के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के दीवार लेखन में नारे बने आकर्षण का केन्द्र

Untitled 9 7

Related Posts

1777727485 875a1d1c8031a0f20417 1

सुशासन तिहार- सेमरदर्री म जनसमस्या निवारण शिविर बनिस समाधान के मजबूत मंच

Editor Editor
May 2, 2026
WhatsApp Image 2026 05 02 at 6.51.12 PM

छत्तीसगढ़ म डिजिटल जनगणना 2027 के संखनाद

Editor Editor
May 2, 2026
1777726481 9fe550c78097d47711bf

पुसगुड़ा म दिखीस सुशासन के असली तस्वीर, महुआ पेड़ के खाल्हे म लगिस जनचौपाल

Editor Editor
May 2, 2026
1777725805 5460deeac630f57069e4

किरंदुल म ‘इको पार्क’ के पहल: विकास के संग दिखही भारतीय जैव विविधता के झलक

Editor Editor
May 2, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार