Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 13
खबर छत्तीसगढ़

स्वयं के विकास के साथ समाज में भागीदारी ही वास्तविक सफलता : सोनमणि बोरा

Editor Editor
May 17, 2024 3 Mins Read
335 Views
0 Comments

रायपुर। आदिम जाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने आज सवेरे सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में जेईई, आईआईटी सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से रूबरू हुए। श्री बोरा ने कहा कि हमारे यहां इतिहास है कि एकलव्य बिना गुरू के भी लक्ष्य को प्राप्त कर लेता है। हमें यहां शिक्षा को प्राथमिकता में रखकर लक्ष्य तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि तरक्की तो कोई भी कर लेता है, लेकिन स्वयं का विकास करना ही सफलता नहीं होता है। स्वयं के विकास के साथ समाज में भागीदारी ही वास्तविक सफलता है। उन्होंने कहा कि माता-पिता ने जिस उद्देश्य से आपको यहां भेजे हैं, उनके सपने को पूरा करना है। साथ ही ऐसे समाज जो हमारे पीछे छूट गए हैं, उनको भी आगे बढ़ाने की सोच रखना होगा।

प्रमुख सचिव बोरा ने प्रयास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण के दौरान अधिकारियो से कहा कि शासन प्रशासन की मंशा अनुरूप आदिम जाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा तथा कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए फाइव स्टार होटलों की तरह सुविधाएं उपलब्ध हो। अतः होटलों की तरह इन वर्ग के बच्चों के लिए सुविधाएं विकसित की जाय। उन्होंने प्रयास विद्यालय हॉस्टल के किचन का निरीक्षण कर बच्चों के लिए भोजन व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय की तर्ज पर प्रयास वि़द्यालय को भी विकसित किया जाए। श्री बोरा ने प्रयास विद्यालय स्थित भौतिक और रसायन विज्ञान प्रयोगशाला सहित लाईब्रेरी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को थ्योरी के साथ-साथ प्रेक्टिकल भी कराने के निर्देश दिए। श्री बोरा ने लाईब्रेरी में आवश्यक सभी किताबे, कम्प्यूटर आदि की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने डायनिंग हॉल का निरीक्षण करते हुए डायनिंग हॉल को होटलों की तरह साफ-सफाई के साथ ही सुसज्जित करने को कहा। उन्होंने आवासीय विद्यालय परिसर को सी.सी.टीव्ही. कैमरा से लैस करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में नवमीं व दसवीं के छात्रों के लिए 400 सीट और ग्यारवीं-बारहवीं के बच्चों के लिए 400 सीट उपलब्ध है। प्रयास विद्यालय में कमजोर वर्ग के बच्चे पढ़ाई करते है।

सोनमणि बोरा ने इस दौरान सड्डू में बन रहे व्यावसायिक शिक्षा, शोध और इंजीनियरिंग सहित प्रतियोगी परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए 22.05 करोड़ रूपए की लागत से बन रहे 750 सीटर आवासीय एकलव्य भवन का भी निरीक्षण किया। इनमें बालिकओं के लिए 250 सीट और बालकों के लिए 500 सीटर की अलग-अलग दो ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है। श्री बोरा ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधयों से कहा कि गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में भवन का निर्माण किया जाना सुनिश्चित हो। श्री बोरा ने धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए निर्माण कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नियमित रूप से निर्माण कार्याे की गुणवत्ता की जांच भी किया जाय। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण के पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आगामी समय के लिए क्या सुविधाएं दी जा सकती है अथवा क्या-क्या आवश्यकता पड़ सकती है। श्री बोरा भ्रमण के दौरान निर्माण एजेंसी से कहा कि कॉलोनाइजर की तरह एक कमरा मॉडल के रूप तैयार कर लिया जाय और उसके अवलोकन और सुधार के बाद बाकी निर्माण किया जाय, ताकि भविष्य के हिसाब से सुविधाओं को ध्यान में रखा जा सके।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Previous

विश्व उच्चरक्तचाप दिवस आज, उच्चरक्तचाप से संबंधित बीमारियों के रोकथाम के लिए किया जाएगा जागरूक

Untitled 24 copy
Next

समस्याओं के त्वरित निराकरण से जिले में प्रगति दिखाई देगी : स्कूल शिक्षा सचिव परदेशी

Next
Untitled 24 copy
May 17, 2024

समस्याओं के त्वरित निराकरण से जिले में प्रगति दिखाई देगी : स्कूल शिक्षा सचिव परदेशी

Previous
May 17, 2024

विश्व उच्चरक्तचाप दिवस आज, उच्चरक्तचाप से संबंधित बीमारियों के रोकथाम के लिए किया जाएगा जागरूक

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Related Posts

WhatsApp Image 2026 06 06 at 11.30.20 PM

भारत ने रचा इतिहास, पुरुष हॉकी टीम बनी U-18 एशिया कप चैंपियन, महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

Editor Editor
June 6, 2026
WhatsApp Image 2026 06 06 at 11.29.55 PM

वित्त मंत्री ओपी चौधरी धमतरी के ग्राम छाती में चंद्रनाहू (चंद्राकर) कुर्मी-क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में हुए शामिल

Editor Editor
June 6, 2026
WhatsApp Image 2026 06 06 at 8.53.21 PM 1

रेत माफियाओं पर प्रशासन का सख्त प्रहार

Editor Editor
June 6, 2026
WhatsApp Image 2026 06 06 at 8.50.01 PM

शिवाजी महाराज के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत – राज्यपाल श्री डेका

Editor Editor
June 6, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार