Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
IMG 20241018 WA0005 copy 1280x720
खबर छत्तीसगढ़

मंत्री रामविचार नेताम ने छात्रावास का किया आकस्मिक निरीक्षण

Editor Editor
October 18, 2024 2 Mins Read
334 Views
0 Comments

रायपुर। आदिम जाति कल्याण व अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने गुरुवार को शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास अम्बिकापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। मंत्री नेताम ने छात्रावास भवन, परिसर, छात्रों के कक्ष, वॉशरूम, छत आदि का अवलोकन किया और छात्रों से उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं पर चर्चा भी की।

मंत्री नेताम ने छात्रावास के निरीक्षण के दौरान भवन की खराब स्थिति को देखकर अधीक्षक से मरम्मत कार्य के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। अधीक्षक ने बताया कि विभाग द्वारा मरम्मत कार्य हेतु राशि स्वीकृत होने के पश्चात कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अभी यहां शौचालय मरम्मत एवं पुट्टी का काम किया जा रहा है। मंत्री नेताम ने गंभीरता के साथ मरम्मत कार्य पूर्ण करने कहा। उन्होंने कहा कि छात्रों को किसी प्रकार की समस्या ना हो, सभी कार्य जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने इसके साथ ही छात्रावास के दोनों ओर शौचालय निर्माण कराए जाने, कमरों एवं छत में टाइल्स लगवाने, भवन के सामने प्रवेशद्वार में पेवर ब्लॉक टाइल्स, खिड़कियों और दरवाजे की मरम्मत के साथ-साथ नेट लगवाने, छत में शेड, पिं्लथ प्रोटेक्शन के बाद ड्रेनेज के लिए नाली हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने परिसर में छात्रों के लिए बास्केटबॉल, बैडमिंटन खेल के लिए पर्याप्त व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी, कम्प्यूटर कक्ष की अच्छी व्यवस्था हो। वहीं आवश्यकतानुसार शयन कक्ष में पंखे, लाइट, अलमीरा, टेबल, बेड आदि की व्यवस्था करें। उन्होंने बताया कि उनकी पढ़ाई इस छात्रावास में हुई है। मंत्री नेताम ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्री राजकुमार, श्री अनिल जायसवाल, आकाश गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, सुनील बघेल उपस्थित थे।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

1727280708 6231c3899c0a595fb30e copy 1280x720
Previous

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

1729273947 201774f4b9652b8677f7 copy 1280x720
Next

मुख्यमंत्री साय आईएफएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में हुए शामिल

Next
1729273947 201774f4b9652b8677f7 copy 1280x720
October 19, 2024

मुख्यमंत्री साय आईएफएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में हुए शामिल

Previous
October 18, 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

1727280708 6231c3899c0a595fb30e copy 1280x720

Related Posts

Budget 2026

700 भवन विहीन स्कूलों के लिए 123 करोड़ रुपये का प्रावधान

Editor Editor
February 24, 2026
wefeef 1 1

‘महतारी गौरव वर्ष’ में मातृशक्ति को समर्पित ऐतिहासिक बजट : लक्ष्मी राजवाड़े

Editor Editor
February 24, 2026
BudgeT

बजट 2026-27: जनकल्याण से विकास की नई रफ्तार

Editor Editor
February 24, 2026
BudgeT

सुशासन से समृद्धि की ओर: विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट

Editor Editor
February 24, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार