Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
cm sai 1
खबर छत्तीसगढ़

लोकतंत्र किसी की बपौती नहीं, ये करोड़ों भारतीयों के बलिदान की देन: CM साय

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
March 22, 2025 2 Mins Read
189 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है। उन्होंने 21 मार्च 1977 को भारतीय लोकतंत्र की जीत का दिन बताया और कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक बदलाव नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था, साहस और संघर्ष की विजय थी।

सीएम साय ने कहा, “लोकतंत्र किसी पार्टी या सत्ता की बपौती नहीं है, यह करोड़ों भारतीयों के बलिदान और संकल्प की देन है।” उन्होंने याद दिलाया कि 1975 में आपातकाल के दौरान भारतीय संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किया गया था और सभी शक्तियां एक परिवार के हाथों में केंद्रित कर दी गई थीं।

नागरिक अधिकारों का दमन

आपातकाल के दौरान नागरिक अधिकारों का दमन, मीडिया पर सेंसरशिप, विरोध की आवाज का दबाना और रातों-रात गिरफ्तारियां की जाती थीं। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके बड़े पिता नरहरि साय भी 19 माह तक जेल में रहे और वे लोकतंत्र सेनानियों में से एक थे जिन्होंने तानाशाही के खिलाफ खड़े होकर भारत की आत्मा की रक्षा की।

सीएम साय ने कहा, “हमें सतर्क रहना होगा ताकि लोकतंत्र पर फिर कभी अंधकार का साया न पड़े।” उन्होंने यह भी कहा कि इमरजेंसी का धब्बा 21 मार्च 1977 को हट गया था, लेकिन उस मानसिकता को पहचानने और हराने की जिम्मेदारी अब देश की जागरूक जनता की है।

अखबारों पर ताले, कलाकारों की आवाज बंद

सीएम ने बताया कि उस समय अखबारों पर ताले लगाए गए थे और कलाकारों की आवाज भी बंद कर दी गई थी। किशोर कुमार जैसे प्रसिद्ध गायक को भी रेडियो पर बैन कर दिया गया था क्योंकि उन्होंने आपातकाल का विरोध किया था। मुख्यमंत्री ने इस काले अध्याय को याद करते हुए कहा कि हमें लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा सजग रहना होगा।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsstate news

Share Article

Other Articles

CM Sai honored the national players, said you have made Chhattisgarh proud
Previous

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

image 2025 03 23T104608.016
Next

पीएम विजिट की तैयारियां शुरू, सीएम सचिव ने किया निरीक्षण

Next
image 2025 03 23T104608.016
March 23, 2025

पीएम विजिट की तैयारियां शुरू, सीएम सचिव ने किया निरीक्षण

Previous
March 22, 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

CM Sai honored the national players, said you have made Chhattisgarh proud

Related Posts

1776432501 3c5221fe0a6f9d173d10

फॉरेस्ट ग्राउंड म बने बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड ह जवान मन ला खेल बर प्रोत्साहित अउ अनुशासित करत हे

Editor Editor
April 18, 2026
1776433306 f3808d64a9629dbc9796

माओवाद के खतम होय के बाद अब बस्तर के सर्वांगीण विकास होही: मंत्री राम विचार नेताम

Editor Editor
April 18, 2026
1776434367 1097129b68970a19ab79

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ह महिला थाना के करिन लोकार्पण

Editor Editor
April 18, 2026
1776436873 e1a3203389c7478f47d9 1

पर्यटन अउ संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ह उदयपुर के मतरिंगा म शेड निर्माण के करिन भूमिपूजन

Editor Editor
April 18, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार