Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
nasha
खबर छत्तीसगढ़

ग्राम कर्रा में नशा मुक्ति के लिए रैली, महिलाओं ने दिया जागरूकता का संदेश

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
March 30, 2025 One Min Read
138 Views
0 Comments

बिलासपुर। विश्वास सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा समाज कल्याण विभाग के सहयोग से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ग्राम कर्रा, सीपत में जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में गाँव की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नारे लगाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया।

रैली में महिलाओं ने “नशा छोड़ो, जीवन संवारो”, “नशा नाश का दूसरा नाम”, “तंबाकू से नाता तोड़ो, सुखी जीवन से नाता जोड़ो” जैसे प्रभावशाली स्लोगन के जरिए लोगों को नशा न करने का संदेश दिया।

गाँव की महिलाओं ने चिंता जताई कि अब सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएँ भी नशे की चपेट में आ रही हैं। कुछ स्थानों पर खुलेआम नशे का व्यापार हो रहा है, जिसे रोकने की जरूरत है।

संस्था की सचिव संध्या चंद्रसेन ने कहा, “नशा समाज के लिए एक बड़ा अभिशाप बन गया है। जागरूकता की कमी के कारण छोटे बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। हमें मिलकर इस समस्या को खत्म करना होगा।”

इस रैली में बड़ी संख्या में गाँव की महिलाएँ शामिल हुईं। विश्वास सोशल वेलफेयर सोसाइटी से संध्या चंद्रसेन, मनीषा सैमुएल, भारती साकत, संजना यादव, नंदनी राठिया, अंजनी नायक, ज्योति रजक और नंदनी श्रीवास ने भाग लिया।

रैली के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि यदि हम प्रतिदिन जागरूकता फैलाएँ और नशे के खिलाफ कदम उठाएँ, तो एक नशा मुक्त समाज की कल्पना को साकार किया जा सकता है।

Share Article

Other Articles

vyapam
Previous

प्री B.Ed और D.El.Ed की एंट्रेंस एग्जाम का शेड्यूल जारी, 22 मई को होगी परीक्षा 

pm
Next

प्रधानमंत्री की संवेदना से खिला एक पल — एक बेटी की कला को मिला आदर और अपनापन

Next
pm
March 31, 2025

प्रधानमंत्री की संवेदना से खिला एक पल — एक बेटी की कला को मिला आदर और अपनापन

Previous
March 30, 2025

प्री B.Ed और D.El.Ed की एंट्रेंस एग्जाम का शेड्यूल जारी, 22 मई को होगी परीक्षा 

vyapam

Related Posts

dfgfghg 1

महासमुंद जिले में विशाल श्रमिक सम्मेलन आयोजित

Editor Editor
February 19, 2026
dsfgdds 1

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने 1.58 करोड़ रूपए के विकास कार्याे का किया भूमिपूजन व शुभारंभ

Editor Editor
February 19, 2026
oioiok 1

शहीद वीर नारायण सिंह जनजातीय संग्रहालय में स्वच्छता के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों का संकल्प

Editor Editor
February 19, 2026
gfhghfggf 1

गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान

Editor Editor
February 19, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार