Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
vihaan
नवा छत्तीसगढ़

बिहान योजना से बदली गांव की महिलाओं की किस्मत

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
May 26, 2025 2 Mins Read
325 Views
0 Comments

सरिता और संतोषी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

रायपुर, 26 मई 2025 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी अब बदलने लगी है। इसके पीछे है राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चलाई जा रही बिहान योजना, जिसने गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का रास्ता दिखाया है। अब महिलाएं खुद का रोजगार शुरू कर रही हैं और दूसरों को भी रोजगार दे रही हैं। बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक के दो गांवों की महिलाएं सरिता जायसवाल और संतोषी इसकी मिसाल हैं।

ग्राम चपोरा की रहने वाली सरिता जायसवाल पहले आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं। लेकिन जब उन्होंने प्रज्ञा समूह के माध्यम से बिहान योजना से जुड़कर मदद ली, तो उनकी जिंदगी बदल गई। उन्होंने समूह से आर्थिक सहायता लेकर बर्तन और फर्नीचर की दुकान शुरू की। यह दुकान उनके परिवार की स्थायी कमाई का जरिया बन चुकी है। सरिता बताती हैं, पहले घर चलाना भी मुश्किल था, लेकिन अब अपनी कमाई से बच्चों को अच्छी शिक्षा दे पा रही हूं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि बिहान योजना से गांव की महिलाओं को नई उम्मीद मिल रही है।

ग्राम कर्रा की श्रीमती संतोषी ने भी शारदा समूह से सहायता लेकर ईंट निर्माण इकाई शुरू की। शुरुआती कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। संतोषी कहती हैं, इस उद्यम के लिए आत्मविश्वास मुझे बिहान योजना से ही मिला। मुख्यमंत्री जी की वजह से यह योजना सही तरीके से चल रही है, जिससे हम जैसी महिलाएं आगे बढ़ पा रही हैं। अब संतोषी लखपति दीदी के नाम से जानी जाती हैं।

सरिता और संतोषी जैसी महिलाओं की सफलता ने गांव की अन्य महिलाओं को भी प्रेरित किया है। आज जिले में सैकड़ों महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर छोटे-छोटे व्यवसाय चला रही हैं। कोई सिलाई का काम कर रही है, कोई मसाले बना रही है, तो कोई ब्यूटी पार्लर चला रही है। बिहान योजना ने महिलाओं के सपनों को नई उड़ान दी है। अब ये महिलाएं सिर्फ अपने घरों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि गांव की तरक्की में भी अहम भूमिका निभा रही हैं

Share Article

Other Articles

op
Previous

रायगढ़ के विकास को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए हम समर्पित होकर कर रहे काम-वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी

garbhvati mahilaayen
Next

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान से गर्भवती महिलाओं को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

Next
garbhvati mahilaayen
May 26, 2025

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान से गर्भवती महिलाओं को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

Previous
May 26, 2025

रायगढ़ के विकास को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए हम समर्पित होकर कर रहे काम-वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी

op

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 13 at 7.43.59 PM

नक्सलमुक्त बस्तर में विकास के नवा गुंज: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ह सुकमा ला दीन 308 करोड़ के विकास काम के सौगात

Editor Editor
April 13, 2026
WhatsApp Image 2026 04 11 at 12.47.07 PM

उद्योग अउ श्रम विभाग के आपसी तालमेल ले संवरत हे – छत्तीसगढ़

Editor Editor
April 11, 2026
1775822404 f93278515f50f44d746b

बस्तर मा बदलाव के नवा ‘बयार’

Editor Editor
April 10, 2026
WhatsApp Image 2026 04 10 at 5.07.03 PM

स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ के आधारशिला – स्वास्थ्य क्षेत्र मा नवाचार ला नवा दिसा देही वाइस चांसलर मीट-2026 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय”

Editor Editor
April 10, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार