Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
खबर छत्तीसगढ़

पीएम मोदी के सामने सीएम साय का आत्मनिर्भर बस्तर विजन: 2047 तक 75 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
May 25, 2025 2 Mins Read
122 Views
0 Comments

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य का विकास रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने ‘आत्मनिर्भर बस्तर विजन’ और ‘छत्तीसगढ़ अंजोर डॉक्यूमेंट 2047’ के माध्यम से एक समावेशी और दूरदर्शी रणनीति साझा की, जिसका उद्देश्य राज्य को आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है।

मुख्यमंत्री साय ने 2047 तक राज्य की अर्थव्यवस्था को 75 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को पाने के लिए उन्होंने ‘3T मॉडल’ (Technology, Transparency, Transformation) को मुख्य आधार बताया। उन्होंने कहा कि शासन अब डिजिटल, पारदर्शी और जवाबदेह हो रहा है, जिससे लोगों को समय पर सेवाएं मिल रही हैं और सरकारी योजनाओं की दक्षता बढ़ी है।

बस्तर से बदलाव की शुरुआत

कभी नक्सल प्रभावित रहा बस्तर अब विकास, निवेश और रोजगार का केंद्र बन रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर के 32 ब्लॉकों में स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोले गए हैं जहां युवा कंप्यूटर, तकनीक और स्वास्थ्य सेवाओं का प्रशिक्षण ले रहे हैं। बस्तर में एआई डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर यूनिट की स्थापना से यहां ‘मेक इन इंडिया’ की नई शुरुआत हो रही है।

सामाजिक और आर्थिक सुधार

छत्तीसगढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, कृषि, पर्यटन व आईटी जैसे 13 क्षेत्रों में 10 विशिष्ट मिशनों के तहत काम हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने के लिए HHH मॉडल (हॉस्पिटैलिटी, हाउसिंग, हैंडीक्राफ्ट) को लागू किया गया है। बस्तर का धुड़मारास गांव संयुक्त राष्ट्र द्वारा ‘सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव’ में शामिल किया गया है।

उद्योग, परिवहन और ऊर्जा में ऐतिहासिक निवेश

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि राज्य में स्टील उत्पादन को 45 मिलियन टन तक ले जाने, रेल नेटवर्क को 2200 किमी तक विस्तार देने और सड़क तथा हवाई कनेक्टिविटी में तेज़ी लाने की दिशा में कार्य हो रहा है। लिथियम ब्लॉक की सफल नीलामी से छत्तीसगढ़ ग्रीन एनर्जी क्षेत्र में अग्रणी बन रहा है।

प्रशासनिक नवाचार और नीतिगत नेतृत्व

राज्य सरकार ने अब तक 350 से अधिक प्रशासनिक सुधार किए हैं। ज़मीन पंजीकरण से लेकर औद्योगिक प्रोत्साहन तक सभी सेवाएं डिजिटल हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब केवल संसाधनों से समृद्ध नहीं, बल्कि नीति और प्रशासन के क्षेत्र में भी अग्रणी बन रहा है। मुख्यमंत्री साय के आत्मनिर्भर बस्तर विजन और 2047 रोडमैप ने छत्तीसगढ़ को भारत के भविष्य के विकास मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया, जो प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के सपने में अहम भूमिका निभाएगा।

Share Article

Other Articles

pm aavaas yojna
Previous

पीएम आवास योजना में गड़बड़झाला: किसी ने की शादी, किसी ने खरीदी बाइक, मकान रह गया अधूरा; अब रिकवरी की तैयारी

image 2025 05 25T105128.493
Next

मुख्यमंत्रियों की परिषद बैठक में शामिल हुए सीएम साय

Next
image 2025 05 25T105128.493
May 25, 2025

मुख्यमंत्रियों की परिषद बैठक में शामिल हुए सीएम साय

Previous
May 25, 2025

पीएम आवास योजना में गड़बड़झाला: किसी ने की शादी, किसी ने खरीदी बाइक, मकान रह गया अधूरा; अब रिकवरी की तैयारी

pm aavaas yojna

Related Posts

1776947245 4703364741e6a953c368

जैव उर्वरक अउ नील-हरित काई के उपयोग ल बढ़ावव – कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती निगार

Editor Editor
April 23, 2026
1776948074 4faed7cbc9b387afe445

राज्यपाल रमेन डेका ह लिन रायपुर जिला के विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक

Editor Editor
April 23, 2026
1776940836 6c5dc3aa449d750ebd67

राज्यपाल के निर्देश म धनेशपुर म दिव्यांग लइका मन बर खास सिबिर

Editor Editor
April 23, 2026
1776950315 83fb82d2666e7e7c47fd 1

पर्यटन अउ संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ह करिन 520 लाख ले जादा के नहर-जलाशय जीर्णोद्धार काम के भूमिपूजन

Editor Editor
April 23, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार