Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
image 2025 05 27T123209.537 780x470 1
खबर छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री आवास योजना से छत्तीसगढ़ में आवास क्रांति

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
May 27, 2025 2 Mins Read
160 Views
0 Comments
  • हर गरीब को पक्का मकान देने की ओर बड़ा कदम

रायपुर। रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के माध्यम से देशभर में गरीबों और जरूरतमंदों को पक्का मकान देने का सपना साकार हो रहा है। विशेषकर छत्तीसगढ़ में यह योजना एक आवास क्रांति बन चुकी है।

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMAY-G) के तहत पर्यावरण, भौगोलिक और सांस्कृतिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक राज्य के लिए अलग-अलग घरों की डिजाइन तैयार की गई है। इन मकानों में सुरक्षा के साथ-साथ स्थानीय जलवायु और भूकंप जोखिम का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

इस योजना के तहत बनाए जा रहे घरों में शौचालय, बिजली, पानी और एलपीजी जैसी मूलभूत सुविधाएं शामिल हैं। कम लागत में निर्माण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को किफायती आवास देना इस योजना का उद्देश्य है। इसकी शुरुआत 25 जून 2015 को हुई थी और अब इसे दिसंबर 2025 तक बढ़ा दिया गया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही 18 लाख परिवारों को आवास की स्वीकृति देकर सरकार के संकल्प को स्पष्ट किया था। वर्ष 2024-25 में 11.5 लाख से अधिक मकानों का लक्ष्य तय किया गया है, जिनमें से 9.5 लाख से अधिक आवास स्वीकृत हो चुके हैं। इनमें 2.16 लाख घरों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। आगामी वर्ष 2025-26 में लगभग 3 लाख परिवारों को योजना का लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है।

गांवों में अब जर्जर झोपड़ियों की जगह पक्के मकान दिखाई दे रहे हैं। यह योजना न सिर्फ गरीबों को छत दे रही है, बल्कि रोजगार और निर्माण सामग्री के क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दे रही है। इससे ईंट, सीमेंट, सरिया जैसे व्यवसायों में तेजी आई है। छत्तीसगढ़ को भारत सरकार से वर्ष 2024-25 के लिए कुल 11,50,315 आवासों का लक्ष्य मिला है, जिसमें से अब तक 9,41,595 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य को अतिरिक्त 3 लाख आवासों की स्वीकृति देकर इस प्रयास को और बल दिया है।

इसके अलावा, राज्य सरकार विशेष पिछड़ी जनजातियों जैसे बैगा, कमार, अबूझमाड़िया, बिरहोर आदि को प्रधानमंत्री जनमन योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत भी पक्का आवास उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत अब तक 38,632 आवास स्वीकृत हो चुके हैं, वहीं आत्मसमर्पित नक्सलियों और पीड़ित परिवारों के लिए 15,000 विशेष आवास स्वीकृत किए गए हैं।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

vishnu
Previous

PM मोदी ने साझा किया बस्तर की बदलाव यात्रा पर सीएम साय का लेख

image 2025 05 28T193826.021
Next

सीएम साय पहुंचे मांदरी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों से की मुलाकात

Next
image 2025 05 28T193826.021
May 28, 2025

सीएम साय पहुंचे मांदरी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों से की मुलाकात

Previous
May 27, 2025

PM मोदी ने साझा किया बस्तर की बदलाव यात्रा पर सीएम साय का लेख

vishnu

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 15 at 8.03.29 PM

समाज कल्याण के मजबूत ढाल: जशपुर मा 82 हजार ले जादा हितग्राही मन तक पहुँचत हे योजना मन

Editor Editor
April 15, 2026
white border export 2026 04 15T18 09 26 WhatsApp Image 2026 04 15 at 7.59.48 PM 1

कटे होंठ ले टूटे हिम्मत तक… एक ऑपरेशन अउ बदल गे जिनगी

Editor Editor
April 15, 2026
WhatsApp Image 2026 04 15 at 7.56.45 PM

दसक मन के अंधियार ले उजियारा मा आइस गारपा, नियद नेल्लानार योजना ले पहिली बार घर-घर पहुँचे बिजली

Editor Editor
April 15, 2026
WhatsApp Image 2026 04 15 at 7.43.31 PM

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 21वीं सदी के सबले महत्वपूर्ण निर्णय, प्रधानमंत्री के पक्का इरादा अउ साहसी फैसला ले पूरा होही महिला मन के सपना : मुख्यमंत्री श्री साय

Editor Editor
April 15, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार