Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
image 2025 05 29T142217.751
खबर छत्तीसगढ़

युवा शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है: सीएम विष्णुदेव साय

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
May 29, 2025 One Min Read
147 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडपम सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लिया। यह कार्यक्रम परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक के तहत आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री ने युवाओं की भूमिका को राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, “2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवा शक्ति का योगदान निर्णायक होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बन चुका है, जहां IIT, AIIMS, ट्रिपल IT और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जैसे संस्थानों में युवा पढ़ाई कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है और ‘प्रयास’ संस्था के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिविल सेवा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए दिल्ली में ट्राइबल यूथ हॉस्टल की क्षमता 200 सीट तक बढ़ाई गई है।

उन्होंने औद्योगिक विकास की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में सेमीकंडक्टर निर्माण और एआई डाटा सेंटर की स्थापना हो रही है, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने PSC घोटाले की जांच CBI को सौंपने की बात दोहराते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक किरण देव और मोतीलाल साहू सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

image 2025 05 28T194125.611 1
Previous

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: CM साय

image 2025 05 30T191714.670 780x470 1
Next

नवा रायपुर का सीबीडी: स्मार्ट सिटी में आधुनिकता और नवाचार का संगम

Next
image 2025 05 30T191714.670 780x470 1
May 30, 2025

नवा रायपुर का सीबीडी: स्मार्ट सिटी में आधुनिकता और नवाचार का संगम

Previous
May 29, 2025

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: CM साय

image 2025 05 28T194125.611 1

Related Posts

1776432501 3c5221fe0a6f9d173d10

फॉरेस्ट ग्राउंड म बने बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड ह जवान मन ला खेल बर प्रोत्साहित अउ अनुशासित करत हे

Editor Editor
April 18, 2026
1776433306 f3808d64a9629dbc9796

माओवाद के खतम होय के बाद अब बस्तर के सर्वांगीण विकास होही: मंत्री राम विचार नेताम

Editor Editor
April 18, 2026
1776434367 1097129b68970a19ab79

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ह महिला थाना के करिन लोकार्पण

Editor Editor
April 18, 2026
1776436873 e1a3203389c7478f47d9 1

पर्यटन अउ संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ह उदयपुर के मतरिंगा म शेड निर्माण के करिन भूमिपूजन

Editor Editor
April 18, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार