Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
solar 1
नवा छत्तीसगढ़

छत पर बनाए खुद के बिजलीघर से अनुराग का घर हुआ रोशन

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
June 27, 2025 2 Mins Read
150 Views
0 Comments

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना

बिलासपुर जिले के बोदरी निवासी अनुराग शर्मा ने अपने घर की छत पर 7 किलोवॉट का सोलर पैनल लगाया है।  अब उन्हें बिजली के बिल की फिक्र नहीं करनी पड़ती हैै। पहले जहां हर माह दो से पांच हजार रूपए का बिजली बिल का भुगतान कर रहे थे, वहीं अब बिलकुल भी बिल नहीं आ रहा है  और  अतिरिक्त बिजली भी उत्पादित हो रही है। सरकार द्वारा शुरू की गयी पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अनुराग शर्मा जैसे कई लोगों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रही है। सूर्य की एनर्जी का इस्तेमाल कर लोग घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य सौर ऊर्जा को घरों तक पहुंचाकर उपभोक्ताओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत सौर ऊर्जा अपनाने वाले नागरिकों को अनुदान प्रदान की जाती है। जिले में इस योजना से कई लोगों को फायदा हुआ है। 

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए अनुराग शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी छत पर 7 किलोवॉट का सोलर पैनल लगाया है। इसके लिए उन्हें सरकार से 78 हजार की सब्सिडी भी मिली है, इससे उन्हें आर्थिक बचत हो रही है। उन्होंने बताया कि पहले जहां हर माह दो से पांच हजार बिजली बिल देते थे, वहीं अब बिजली बिल क्या होता है हम भूल ही गए हैं। यह बहुत ही अच्छी योजना है सभी को इसका फायदा लेना चाहिए।

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना क्या है?

इस योजना के अंतर्गत शासन द्वारा शहरी एवं ग्रामीण घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अपने घरों की छतों पर रूफ टॉप सोलर प्लाण्ट स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उक्त स्थापित प्लाण्ट नेट मीटरिंग द्वारा विद्युत ग्रिड से जुड़ेगा जिससे उपभोक्ता द्वारा अपनी खपत से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में सप्लाई हो जाती है। इससे न केवल उपभोक्ता के घर का बिजली बिल शून्य हो जाता है, बल्कि ग्रिड में दी गई बिजली के एवज में अतिरिक्त आमदनी भी मिल जाती है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान की जा रही है।  इस योजना से अधिक आय, कम बिजली बिल और नवीन रोजगारों का सृजन होगा तथा नवीकृत ऊर्जा स्त्रोत के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। शासन द्वारा इस योजना में 30 हजार रूपये से लेकर 78 हजार रूपये तक अनुदान राशि दी जाती है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता पीएम सूर्यघर डॉट जीओव्ही डॉट इन वेब पोर्टल अथवा पीएम सूर्यघर एप्प में पंजीयन करा सकता है।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsPrime Minister Surya Ghar Free Electricity Schemeraipur newsstate newsप्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना

Share Article

Other Articles

gpm golden book
Previous

जीपीएम जिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में हुआ शामिल

pm
Next

सोलर पॉवर से रोशन जिंदगियां : छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना ला रही क्रांति

Next
pm
June 27, 2025

सोलर पॉवर से रोशन जिंदगियां : छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना ला रही क्रांति

Previous
June 27, 2025

जीपीएम जिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में हुआ शामिल

gpm golden book

Related Posts

malhana 1

मध्यप्रदेश के किसानों का ग्राम लिंगाडीह आरंग में मखाना खेती भ्रमण एवं प्रशिक्षण संपन्न

Editor Editor
March 11, 2026
ghar 1

घरों की बाड़ी बनी महिलाओं की तरक्की की राह

Editor Editor
March 11, 2026
raman deka 4 1

अपनी भावनाओं, दुख और खुशी को व्यक्त करने का सबसे सरल और सशक्त माध्यम हमारी मातृभाषा होती है-श्री डेका

Editor Editor
March 11, 2026
WhatsApp Image 2026 03 11 at 5.38.28 PM

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित

Editor Editor
March 11, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार