Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
soler1111
नवा छत्तीसगढ़

पीएम सूर्यघर मुफ्त योजना से उपभोक्ताओं को मिल रहा है दोहरा लाभ

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
July 4, 2025 2 Mins Read
202 Views
0 Comments

सौरभ मोतीवाला के घर का बिजली बिल हुआ शून्य

सौर ऊर्जा से किफायती बिजली पैदा कर घरों को रोशन करने और बिजली बिल में बड़ी राहत के उद्देश्य से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में मिल रहे अनुदान से अब सोलर सिस्टम की लागत काफी कम हो गई है। पीएम सूर्यघर बिजली योजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी के साथ अब राज्य सरकार ने भी अनुदान प्रदान करने की घोषणा की है। केंद्र सरकार द्वारा जहां 78 हजार रुपए तक की सब्सिडी दी जा रही है, वहीं राज्य सरकार ने 30 हजार रुपए तक सब्सिडी दे रही है। इससे उपभोक्ताओं को दोहरा लाभ हो रहा है। एक ओर जहां बिजली बिल में राहत मिल रही है वहीं सब्सिडी से सोलर सिस्टम लगाने की लागत भी काफी कम आ रही है.

जगदलपुर के रहने वाले सौरभ मोतीवाला ने अपने घर की छत पर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से चार किलोवाट क्षमता का सोलर सयंत्र लगवाया है। इसके एक सप्ताह बाद ही उन्हें अनुदान की राशि सीधे बैंक खाते में जमा की गई। उन्होंने बताया कि पहले उनका औसतन हर माह 1200 से 1500 रुपए तक बिजली बिल आता था। हर महीने इतना बिल परेशानी का कारण था, लेकिन जब से सोलर सिस्टम लगवाया है तब बिल काफी घट गया है। बीते दो महीने से तो बिजली बिल शून्य आया है। उन्होंने बताया कि सोलर प्लेट से पैदा की बिजली से घर का काम तो चल ही रहा है और बची बिजली विद्युत विभाग के ग्रिड में ट्रांसफर करने से बिल में भी छूट मिल रही है।

सौरभ ने कहा कि यह बहुत अच्छी योजना है। यह न केवल विद्युत उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से राहत देती है बल्कि पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी एक स्वच्छ और ऊर्जा का एक स्थायी विकल्प है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह भविष्य के ऊर्जा जरूरत को पूरा करने के लिए एक अच्छा विकल्प है।

उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशानुरूप गत वर्ष शुरू की गई प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने देशभर में एक नई ऊर्जा क्रांति लाई है। इस योजना के तहत् देश के करोड़ों घरों को सौर ऊर्जा द्वारा मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। श्री मोतीवाल ने राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी दिए जाने के लिए धन्यवाद दिया है। 

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

brain lipi
Previous

दृष्टिबाधितों को मिली नई राह, अब पढ़ सकेंगे शासन की योजनाएं

soler22
Next

सूरज से राहत बिजली में बरकत, अब गर्मी से नहीं गर्मी में होती है कमाई

Next
soler22
July 4, 2025

सूरज से राहत बिजली में बरकत, अब गर्मी से नहीं गर्मी में होती है कमाई

Previous
July 4, 2025

दृष्टिबाधितों को मिली नई राह, अब पढ़ सकेंगे शासन की योजनाएं

brain lipi

Related Posts

1777553967 aec185562695daaeb851

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् मुख्य परीक्षा 2026 के नतीजा घोषित: परीक्षा परिणाम 85.22 प्रतिशत रहीस

Editor Editor
April 30, 2026
white border export 2026 04 30T12 42 49 bniktuy5y6 1

जनगणना देश के एक जरूरी राष्ट्रीय अभियान: “मकान सूचीकरण अउ मकान के गणना” 01 मई, 2026 ले होही शुरू

Editor Editor
April 30, 2026
WhatsApp Image 2026 04 30 at 5.33.46 PM

भीषण गरमी में वन्यजीव मन बर ‘संजीवनी’ बनिस बारनवापारा

Editor Editor
April 30, 2026
WhatsApp Image 2026 04 30 at 5.18.14 PM

सुशासन के लहर :बस्तर के छोटे किलेपाल में दिव्यांग मन के जिनगी में लहुटिस आत्मसम्मान

Editor Editor
April 30, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार