Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
kodo
खबर छत्तीसगढ़

कोदो की खेती की ओर कृषकों का बढ़ता रुझान

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
July 14, 2025 2 Mins Read
88 Views
0 Comments

’कम लागत में अधिक लाभ’

रायपुर. छत्तीसगढ़ में धान की खेती के साथ-साथ अब कृषकों का रुझान लाभकारी एवं पोषक फसलों की ओर बढ़ता जा रहा है। विशेषकर वनांचल क्षेत्र के ग्रामों में कोदो की खेती को अपनाने वाले कृषकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कम लागत एवं कम श्रम में अधिक लाभ के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर कोदो फसल की मांग को देखते हुए इसके रकबे में निरंतर वृद्धि हो रही है। बालोद जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बड़भूम, पेटेचुवा, दुग्गा बाहरा, कर्रेझर सहित अनेक गांवों में कृषकों द्वारा इस साल बडे़ पैमाने पर कोदो की खेती की जा रही है।

गुरूर विकासखण्ड के वनग्राम दुग्गा बाहरा के कृषक धनीराम ने खरीफ वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (रफ्तार) के अंतर्गत प्राप्त सहयोग से 3 एकड़ भूमि में कोदो की खेती की है। पूर्व में श्री धनीराम केवल धान की खेती करते थे, किंतु कृषि विभाग द्वारा कोदो की खेती के प्रति जागरूकता के प्रयासों के चलते उन्होंने इस लाभकारी फसल की खेती को अपनाया है।

कोदो की खेती को प्रोत्साहित करने हेतु राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत धान के स्थान पर वैकल्पिक फसल अपनाने वाले किसानों को प्रति एकड़ 11,000 रूपए का अनुदान भी प्रदान किया जा रहा है। इस योजना से कृषकों को आर्थिक संबल प्राप्त हो रहा है तथा वे कम लागत में अधिक मुनाफा अर्जित कर रहे हैं।

कोदो एक अत्यंत उपयोगी एवं पौष्टिक फसल है, जिसमें फाइबर, प्रोटीन, आवश्यक विटामिन एवं खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह मधुमेह, मोटापा एवं हृदय रोग की रोकथाम में भी सहायक सिद्ध हो रही है। इसकी खेती में रासायनिक उर्वरक एवं कीटनाशकों की आवश्यकता भी अपेक्षाकृत कम होती है। उच्चहन भूमि में कोदो की खेती कर किसान अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।

कृषि विभाग द्वारा कृषकों को कोदो की खेती हेतु तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग लगातार उपलब्ध कराया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों द्वारा गांव-गांव जाकर किसानों को कोदो की उपयोगिता एवं इसके लाभों की जानकारी दी जा रही है, जिससे 
इस फसल की खेती प्रति कृषकों का रूझान बढ़ा है। 

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

jain samaj
Previous

मुख्यमंत्री से जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

lakhpati didid
Next

बिहान योजना से महिलाएं बन रही आर्थिक रूप से सशक्त

Next
lakhpati didid
July 14, 2025

बिहान योजना से महिलाएं बन रही आर्थिक रूप से सशक्त

Previous
July 14, 2025

मुख्यमंत्री से जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

jain samaj

Related Posts

1777727485 875a1d1c8031a0f20417 1

सुशासन तिहार- सेमरदर्री म जनसमस्या निवारण शिविर बनिस समाधान के मजबूत मंच

Editor Editor
May 2, 2026
WhatsApp Image 2026 05 02 at 6.51.12 PM

छत्तीसगढ़ म डिजिटल जनगणना 2027 के संखनाद

Editor Editor
May 2, 2026
1777726481 9fe550c78097d47711bf

पुसगुड़ा म दिखीस सुशासन के असली तस्वीर, महुआ पेड़ के खाल्हे म लगिस जनचौपाल

Editor Editor
May 2, 2026
1777725805 5460deeac630f57069e4

किरंदुल म ‘इको पार्क’ के पहल: विकास के संग दिखही भारतीय जैव विविधता के झलक

Editor Editor
May 2, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार