Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
MAHTARI01
खबर छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भर बन रहीं वृद्ध महिलाएं

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
July 18, 2025 2 Mins Read
150 Views
0 Comments

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना ग्रामीण क्षेत्रों की वृद्ध और जरूरतमंद महिलाओं के लिए आशा की किरण बनकर उभरी है। कोरबा जिले के विकासखंड कटघोरा के ग्राम धनरास निवासी 75 वर्षीय श्रीमती सूरज बाई अब पहले की तरह किसी से पैसे मांगने या उधार लेने को मजबूर नहीं हैं। राज्य सरकार से हर महीने 1,000 रुपये की सहायता सीधे उनके खाते में पहुंचा रही है, जिससे वह अपने उपचार, दवाइयों, फल-सब्जी तथा अन्य आवश्यक जरूरतों को आसानी से पूरा कर रही हैं।

श्रीमती सूरज बाई बताती हैं कि उम्र बढ़ने के साथ काम करना कठिन हो गया है, लेकिन महतारी वंदन योजना की राशि ने उनके जीवन को सहज और आत्मनिर्भर बना दिया है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे शहर में कार्यरत हैं, लेकिन रोजमर्रा की छोटी-मोटी जरूरतों के लिए उन्हें पहले दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब सरकार की इस योजना ने उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया है।

श्रीमती सूरज बाई जैसी हजारों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली इस योजना के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह योजना वास्तव में प्रदेश की वृद्ध महिलाओं के लिए एक संजीवनी बनकर आई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भी कहा है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि समाज की हर जरूरतमंद महिला को आर्थिक संबल प्रदान किया जाए ताकि वे आत्मसम्मान और गरिमा के साथ जीवन व्यतीत कर सकें। महतारी वंदन योजना इसी दिशा में एक सशक्त कदम है, जो ग्रामीण अंचलों तक प्रभावी रूप से पहुंच रही है।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsCM Vishnu Deo Saicmo chhattisgarhMahtari Vandan Yojanapm modiPMOraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

Khad
Previous

समय पर किसानों को मिल रहा खाद—बीज, चेहरे में नजर आई चमक

PM AWAS
Next

पीएम आवास योजना ने दिलाया आत्मसम्मान, जीवन हुआ खुशहाल

Next
PM AWAS
July 18, 2025

पीएम आवास योजना ने दिलाया आत्मसम्मान, जीवन हुआ खुशहाल

Previous
July 18, 2025

समय पर किसानों को मिल रहा खाद—बीज, चेहरे में नजर आई चमक

Khad

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 12 at 6.03.20 PM

मिलेट फसलों के उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक

Editor Editor
October 14, 2026
WhatsApp Image 2026 10 14 at 1.32.13 PM

जशपुर और कुनकुरी में बनेंगी दो आधुनिक आवासीय कॉलोनियां, 225 परिवारों को मिलेगा घर

Editor Editor
October 14, 2026
WhatsApp Image 2026 10 14 at 3.08.08 PM

बैनर की दीवारों से पक्के घर तक पहुंची आशा की जिंदगी, अब बेटियों के भविष्य के लिए कर रहीं बचत

Editor Editor
October 14, 2026
WhatsApp Image 2026 10 14 at 3.17.58 PM

कार्टून समाज को सोचने और आत्ममंथन के लिए प्रेरित करता है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Editor Editor
October 14, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Digital Viral
Anipama Chandrakar
MDD 94, Kabir Nagar
Raipur Chhattishgarh +917470833699
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार