Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
PM KISAN
खबर छत्तीसगढ़

GOOD NEWS : पीएम मोदी ने की किसान सम्मान​ निधि की 20वीं किस्त जारी, दंतेवाड़ा के 17 हजार किसान हुए लाभान्वित

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
August 2, 2025 2 Mins Read
131 Views
0 Comments

दंतेवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी से वर्चुअल माध्यम से देश के किसानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) की 20वीं किश्त की राशि का ऑनलाइन राशि अतंरण किया। इस योजना के अंतर्गत देशभर के किसानों के बैंक खातों में सीधे सम्मान राशि ट्रांसफर की गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है और यह योजना उन्हीं प्रयासों का एक अहम हिस्सा है।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र गीदम, में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत जिले के कुल 17,112 किसानों के खातों में 3.64 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक चैतराम अटामी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग डिजिटल होता जा रहा है, ऐसे में सभी किसानों के लिए बैंक खाता खोलना बेहद जरूरी है, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि छोटे किसानों के लिए छह हजार रुपये की राशि भी बहुत उपयोगी होती है, बशर्ते इसका सही उपयोग खेतों में किया जाए।

विधायक अटामी ने दंतेवाड़ा को जैविक जिला बताते हुए परंपरागत खेती की महत्ता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि आज जहां बड़े किसान ट्रैक्टरों से खेती कर रहे हैं, वहीं हमें अपने जैविक संसाधनों को ध्यान में रखते हुए गाय-बैल से खेत जोतने की परंपरा को भी बनाए रखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी किसान गरीब नहीं होता, यदि वह अपने खेत की क्षमता को पहचान कर पूरी मेहनत से काम करे। खेती के लिए डिग्री नहीं, बल्कि अनुभव और लगन सबसे बड़ी पूंजी होती है।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ममता मंड़ावी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश कौशल, कृषि विभाग के उप संचालक सूरज पंसारी, सहायक संचालक धीरज बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान उप संचालक पंसारी ने शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि योजनाओं में भागीदारी करके किसान अपनी आय और उत्पादकता बढ़ा सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पीएम किसान योजना की सहायता से उन्होंने अपनी खेती में उल्लेखनीय सुधार लाया हैं।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

Manendragarh
Previous

सेहत के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं, स्वास्थ्य मंत्री ने दिखाया तेवर

PM KISAN 01
Next

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी, सीएम साय ने किसानों को दी बधाई

Next
PM KISAN 01
August 2, 2025

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी, सीएम साय ने किसानों को दी बधाई

Previous
August 2, 2025

सेहत के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं, स्वास्थ्य मंत्री ने दिखाया तेवर

Manendragarh

Related Posts

op chaudhri 2

युवा अपने हौसलों को मजबूत करें और लक्ष्य हासिल करने निरंतर प्रयास करें : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

Editor Editor
August 13, 2026
op chaudhri 1

करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए शामिल

Editor Editor
August 13, 2026
tiranga yatra 1 1

शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर अम्बिकापुर

Editor Editor
August 13, 2026
rajesah agrawal 1

केदमा में तिरंगे की शान के साथ विकास की नई सौगातें

Editor Editor
August 13, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार