Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
NSS RADHABAI
Uncategorized

राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य समाजसेवा और विद्यार्थियों का व्यक्तित्व विकास

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
September 25, 2025 2 Mins Read
182 Views
0 Comments

रायपुर। डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ प्रीति मिश्रा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा नशा मुक्ति पर केंद्रित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अजय श्रीवास्तव थे, जो संकल्प नशा मुक्ति एनजीओ में 18 वर्षों से कार्यरत है। उन्होंने बताया कि कैसे आज की युवा पीढ़ी नशे की आदी होती जा रही है और वर्तमान समय में लड़कियों को नशा करने के लिए टारगेट बनाया जा रहा है। नशा मुक्ति का अर्थ है, नशा या मादक पदार्थों की लत से छुटकारा पाना, नशा जो एक गंभीर समस्या है। जिसके विनाशकारी सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और शारीरिक प्रभाव पड़ते हैं।

नशा मुक्ति के लिए उन्होंने बताया कि कैसे सरकारी अभियान द्वारा और नशा मुक्ति केंद्र और आयुर्वेदिक दवाओं का उपयोग कर नशे की लत से छुटकारा पाया जा सकता है। युवा वर्ग ना नशा करे और जो नशा करते है उन्हें भी नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करे।

इस अवसर शहीद राजीव पांडेय महाविद्यालय भाठागांव की प्राचार्य डॉ.रेणु माहेश्वरी भी उपस्थित थी। उन्होंने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं समाजशास्त्र विभाग की छात्राओं द्वारा समाज से संबंधित विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार जोशी, डॉ कल्पना राय, डॉ.मनीषा शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, सहायक प्राध्यापक, क्रीड़ाधिकारी, ग्रंथपाल, कार्यालयीन अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संयोजन डॉ निशा बारले, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कार्यक्रम अधिकारी एवं प्रभारी रेड रिबन क्लब के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ निधि गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ रुपा सल्होत्रा विभागाध्यक्ष गणित विभाग ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ श्वेता बोहरा ने किया।

इस मौके पर मॉडल प्रदर्शनी में भाग लेने वाली छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। प्रथम पुरस्कार छत्तीसगढ़ी वेशभूषा के लिए प्रदान किया गया, जिसमें बीए समाजशास्त्र तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं हेमा साहू, टिकेश्वरी, कविता नागपुरे, नीना साहू, चांदनी साहू ने सहभागिता निभाई। इसी तरह द्वितीय पुरस्कार छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजातीय को प्रदान किया गया, जिसमें बीएससी प्रथम सेमेस्टर जीई समाजशास्त्र की छात्रा हिमांशी देवांगन और अंजलि निषाद ने सहभागिता निभाई। वहीं तृतीय पुरस्कार नगर निगम कचरा डिब्बा को प्राप्त हुआ, जिसमें बी कॉम समाज शास्त्र प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं तुलसी सोनकर और पायल सोनकर ने सहभागिता निभाई।

Share Article

Other Articles

GST CHORI
Previous

जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के कर चोरी का खुलासा

CM GST
Next

ग्राहक बन मुख्यमंत्री पहुंचे मार्ट, ग्राहक बोले जीएसटी रिफॉर्म्स एक बचत क्रांति

Next
CM GST
September 25, 2025

ग्राहक बन मुख्यमंत्री पहुंचे मार्ट, ग्राहक बोले जीएसटी रिफॉर्म्स एक बचत क्रांति

Previous
September 24, 2025

जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के कर चोरी का खुलासा

GST CHORI

Related Posts

Brahmkumari

विधानसभा सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन प्रेरणादायी परंपरा : मुख्यमंत्री

Editor Editor
February 23, 2026
PRAMOTED IAS

मुख्यमंत्री से भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त हुए अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

Editor Editor
February 23, 2026
Abhibhashan

राज्यपाल ने छत्तीसगढ की 6 वीं विधानसभा के अष्टम् सत्र को किया संबोधित

Editor Editor
February 23, 2026
Vis 2026 01

कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित

Editor Editor
February 23, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार