Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
dhan pppppp
खबर छत्तीसगढ़

जिले के सहकारी समितियों में एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों का किया जा रहा है पंजीयन

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
October 16, 2025 3 Mins Read
71 Views
0 Comments

जिला प्रशासन द्वारा बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। इसके अंतर्गत आज कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने गुरूर विकासखण्ड के कनेरी एवं मिर्रीटोला सहकारी समितियों में पहुँचकर एग्रीस्टेक में कराए जा रहे किसान पंजीयन के कार्याें का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर मिश्रा ने सहकारी समितियों में बैठकर एग्रीस्टेक पोर्टल में किए जा रहे किसानों के पंजीयन कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने हेतु शेष रह गए कृषकों से बातचीत कर धान खरीदी योजना का समुचित लाभ लेने हेतु अनिवार्य रूप से पंजीयन कराने की समझाईश दी। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन हेतु शेष रह गए शत प्रतिशत कृषकों का पंजीयन सुनिश्चित कराने हेतु कोटवारों को उनके घरों में भेजकर अनिवार्य रूप से उन्हें इसकी जानकारी सूचित कराने के निर्देश भी दिए। जिससे कि जिले का कोई भी पात्र कृषक धान खरीदी योजना का समुचित लाभ लेने से वंचित न रह सके। उल्लेखनीय है कि बालोद जिला प्रशासन द्वारा जिले के शत प्रतिशत कृषकों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन सुनिश्चित कराने हेतु 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक जिले के सभी सहकारी समितियों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के ऐसे किसान जो एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीकृत है किंतु एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन हेतु शेष रह गए है। सहकारी समितियों में आयोजित शिविरों में ऐसे सभी कृषकों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन किया जाएगा। इसके साथ ही ऐसे कृषक जो एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीकृत है किंतु उनका व्यक्तिगत जानकारी अप्राप्त है शिविरों में ऐसे सभी कृषकों की जानकारी एग्रीस्टेक पोर्टल में अद्यतन भी किया जाएगा। कलेक्टर मिश्रा ने मौके पर उपस्थित किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन हेतु किसान संबंधित सहकारी समितियों के अलावा ग्राहक सेवा केन्द्रों में पहुँचकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। इसके साथ ही एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीकृत ऐसे किसान जिनका व्यक्तिगत जानकारी अप्राप्त है वे आज 15 से 17 अक्टूबर तक सहकारी समितियों में आयोजित शिविरों में उपस्थित होकर अपना व्यक्तिगत जानकारी अद्यतन करा सकते हैं।  उन्होंने कहा कि इन दोनों कार्यों के लिए किसानों को अपना किसान किताब, आधार कार्ड एवं मोबाईल के साथ निर्धारित स्थानों में उपस्थित होना अनिवार्य है।

इस दौरान कलेक्टर मिश्रा ने मौके पर उपस्थित संबंधित हल्का पटवारियों एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को तलब कर एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन हेतु शेष रह गए कृषकों के पंजीयन के कार्य के प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने इस कार्य को निर्धारित समयावधि तक शत प्रतिशत पूरा कराने तथा इसका समुचित प्रचार-प्रसार कराने के भी निर्देश दिए। इसके अंतर्गत कोटवारों को उन्होंने एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने हेतु शेष रह गए कृषकों के घरों में भेजकर उन्हें अनिवार्य रूप से सूचित कराने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों की पंजीयन नही होेने की स्थिति में उसका स्पष्ट कारण भी दर्शाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने 15 से 17 अक्टूबर तक सहकारी समितियों में आयोजित शिविरों में एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने हेतु शेष रह गए कृषकों की समुचित उपस्थिति सुनिश्चित कराकर उनके पंजीयन के कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम रामकुमार सोनकर, तहसीलदार हनमुंत श्याम, नायब तहसीलदार रमेश मण्डावी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित थे।

Share Article

Other Articles

pariwahn
Previous

जिला परिवहन कार्यालय द्वारा वाहन नवीनीकरण के संबंध में निर्देश जारी

big
Next

परिवहन सेवा से बदली महिलाओं की दुनिया

Next
big
October 16, 2025

परिवहन सेवा से बदली महिलाओं की दुनिया

Previous
October 16, 2025

जिला परिवहन कार्यालय द्वारा वाहन नवीनीकरण के संबंध में निर्देश जारी

pariwahn

Related Posts

white border export 2026 05 03T06 35 32 WhatsApp Image 2026 05 03 at 11.24.15 AM 1

ब्रेकिंग न्यूज़

Editor Editor
May 3, 2026
1777742500 0d5322839bf2f80a43dc 1

राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 सम्पन्न

Editor Editor
May 3, 2026
1777733881 05734dede71fd9490f25 1

स्कूटी मा निकलिन उप मुख्यमंत्री अरुण साव, नगर मा घूम के विकास काम के लिन जायजा

Editor Editor
May 3, 2026
1777727485 875a1d1c8031a0f20417 1

सुशासन तिहार- सेमरदर्री म जनसमस्या निवारण शिविर बनिस समाधान के मजबूत मंच

Editor Editor
May 2, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार