Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
gramid mahila
खबर छत्तीसगढ़

ग्रामीण महिलाओं के हुनर को मिला मंच

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
October 22, 2025 2 Mins Read
55 Views
0 Comments

रजत जयंती वर्ष एवं दीपावली पर्व के अवसर पर  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत बिहान बाजार का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 

दीपावली से जुड़ी पारंपरिक वस्तुओं का रहा आकर्षण

चार दिवसीय इस आयोजन में दीपावली पर्व से संबंधित पारंपरिक वस्तुएँ जैसे मिट्टी के दीपक, बाती, लाई, बताशा, बाँस से निर्मित उपयोगी सामान, खाद्य सामग्री शुद्ध सरसों का तेल, श्रृंगार सामग्री, सहित अन्य उपयोगी वस्तुओं के साथ ही फूड ज़ोन भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना जहाँ दीपावली की तैयारी से जुड़ी हर सामग्री एक ही स्थान पर उपलब्ध रही।

ग्रामीण महिला समूहों के उत्पादों को मिली पहचान

बिहान बाजार में ग्रामीण स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। जहां विभिन्न महिला समूहों ने पारंपरिक और स्थानीय उत्पाद प्रस्तुत किए, जिन्हें प्रशासन और आम नागरिकों द्वारा प्रोत्साहित किया गया। 

9 महिला समूहों ने की 4.53 लाख की बिक्री

बिहान बाजार में कुल 9 महिला स्व-सहायता समूहों ने अपने स्टॉल लगाए। इन समूहों द्वारा चार दिवसों में लगभग 4 लाख 53 हजार रुपये की सामग्रियों का विक्रय किया गया। 
ग्रामीण महिलाओं की सफलता उनके मेहनत, गुणवत्ता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन रही है। राज्य सरकार की बिहान योजना के अंतर्गत यह उपलब्धि महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त कदम है।

लोकल फॉर वोकल को मिला नया आयाम

बिहान बाजार न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का माध्यम बना, बल्कि स्थानीय उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने का अवसर भी मिला। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री के लोकल फॉर वोकल अभियान को सशक्त बनाते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान कर रहा है। जय माँ आंबे समूह की अध्यक्ष सलीता गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित बिहान बाजार के माध्यम से हमारे समूह द्वारा निर्मित पूजन व घरेलू सामग्रियों की बिक्री से सभी समूह की सदस्य बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बाजार नियमित रूप से आयोजित होते रहें यही हमारी अपेक्षा है। बिहान की एसवीईपी परियोजना के अंतर्गत कार्यरत उन्नति मंडल के उद्यमियों ने बताया कि इस आयोजन से हमारी आमदनी लगभग छह माह के बराबर रही है। इससे हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ा है और प्रशासन के सहयोग से हमें बेहतर अवसर मिला जो हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

प्रशासन के सहयोग से हर वर्ष होगा बिहान बाजार

जिला प्रशासन के द्वारा बिहान बाजार को निरंतर परंपरा के रूप में आगे बढ़ाने की दूरगामी सोच से ग्रामीण आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में सशक्त कदम साबित होगा।आने वाले वर्षों में इसे और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा।ताकि अधिक से अधिक महिला समूहों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिले। उल्लेखनीय है कि बलरामपुर में बिहान बाजार आयोजित किया गया, जिससे स्व-सहायता समूहों की ग्रामीण महिलाओं को अपने हुनर को पहचान दिलाने का सुनहरा अवसर दिया और गाँव  से निकले विभिन्न हस्त निर्मित उत्पादों को भी इस दिवाली में नया रंग भरने का अवसर मिला।

Share Article

Other Articles

laxmi1
Previous

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

swasahayta
Next

स्व सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका आधारित गतिविधियों की दी जानकारी

Next
swasahayta
October 22, 2025

स्व सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका आधारित गतिविधियों की दी जानकारी

Previous
October 22, 2025

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

laxmi1

Related Posts

white border export 2026 05 03T06 35 32 WhatsApp Image 2026 05 03 at 11.24.15 AM 1

ब्रेकिंग न्यूज़

Editor Editor
May 3, 2026
1777742500 0d5322839bf2f80a43dc 1

राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 सम्पन्न

Editor Editor
May 3, 2026
1777733881 05734dede71fd9490f25 1

स्कूटी मा निकलिन उप मुख्यमंत्री अरुण साव, नगर मा घूम के विकास काम के लिन जायजा

Editor Editor
May 3, 2026
1777727485 875a1d1c8031a0f20417 1

सुशासन तिहार- सेमरदर्री म जनसमस्या निवारण शिविर बनिस समाधान के मजबूत मंच

Editor Editor
May 2, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार