Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Shriramlala
Uncategorized

छत्तीसगढ़ के 36 हजार लोगों ने किया श्रीरामलला के दर्शन

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
November 26, 2025 2 Mins Read
61 Views
0 Comments

रायपुर। रामलला दर्शन योजना के तहत बुधवार, 26 नवंबर 2025 को रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। विशेष ट्रेन को रायपुर रेलवे स्टेशन से प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, धरसीवां विधायक अनुज शर्मा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अतिथियों ने तीर्थयात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर स्टेशन परिसर ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं के चेहरों पर भक्ति और उत्साह की झलक देखते ही बन रही थी।

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड, जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग और आईआरसीटीसी के अधिकारी एवं कर्मचारी तीर्थयात्रियों के स्वागत और सहयोग में सक्रिय रहे। प्रत्येक यात्री का पुष्पमालाओं, तिलक और आरती के साथ स्वागत किया गया। आईआरसीटीसी द्वारा सभी यात्रियों के लिए स्वच्छ भोजन, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, सुरक्षा और आवास की पूरी व्यवस्था की गई है। प्रत्येक डिब्बे में टूरिज्म बोर्ड और समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं, जो तीर्थयात्रियों की सुविधा और सेवा में लगे हुए हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को काशी विश्वनाथ मंदिर के भी दर्शन कराए जाएंगे।

धरसींवा की श्रद्धालु सुशीला देवी ने कहा कि पहली बार सरकार की इस योजना से अयोध्या धाम जाने का अवसर मिला है, यह पल जीवनभर याद रहेगा। एक अन्य यात्री महेश्वर प्रसाद ने कहा कि सरकार ने वृद्धों और आमजन के लिए जो सुविधाएँ दी हैं, वे सराहनीय हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल का आभार है, जिन्होंने हम लोगों का सपना साकार किया है।

स्टेशन से लेकर ट्रेन प्रस्थान तक टूरिज्म बोर्ड, जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग और आईआरसीटीसी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सेवा और संवेदना का परिचय दिया। पूरे आयोजन में भक्ति, अनुशासन और प्रशासनिक समर्पण का सुंदर समन्वय दृष्टिगोचर हुआ। श्रद्धालुओं ने कहा कि राज्य सरकार की यह ‘रामलला दर्शन योजना’ न केवल भक्ति का अवसर प्रदान कर रही है, बल्कि लोगों को सांस्कृतिक एकता के सूत्र में भी पिरो रही है।

राज्य सरकार द्वारा यह यात्रा पूर्णतः निःशुल्क कराई जा रही है, जिसमें रहने, खाने, आने-जाने और चिकित्सा की संपूर्ण व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध है। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रति अपना हृदयपूर्वक धन्यवाद व्यक्त किया और इस योजना को छत्तीसगढ़ सरकार की ऐतिहासिक पहल बताया।

Share Article

Other Articles

Mantralay constitution
Previous

मंत्रालय में हुआ भारतीय संविधान का सामूहिक वाचन

Salkhand
Next

मुख्यमंत्री साय पहुंचे बसना के सलखण्ड, मां महालक्ष्मी पूजन कार्यक्रम में हुए शामिल

Next
Salkhand
November 27, 2025

मुख्यमंत्री साय पहुंचे बसना के सलखण्ड, मां महालक्ष्मी पूजन कार्यक्रम में हुए शामिल

Previous
November 26, 2025

मंत्रालय में हुआ भारतीय संविधान का सामूहिक वाचन

Mantralay constitution

Related Posts

youth parliament 1

विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का जिला स्तरीय आयोजन 27 फरवरी को दंतेवाड़ा में

Editor Editor
February 25, 2026
Brahmkumari

विधानसभा सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन प्रेरणादायी परंपरा : मुख्यमंत्री

Editor Editor
February 23, 2026
PRAMOTED IAS

मुख्यमंत्री से भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त हुए अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

Editor Editor
February 23, 2026
Abhibhashan

राज्यपाल ने छत्तीसगढ की 6 वीं विधानसभा के अष्टम् सत्र को किया संबोधित

Editor Editor
February 23, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार