Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1 17
खबर छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदला सन्ना निवासी दिव्यांग राजेश राम का जीवन

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
December 27, 2025 2 Mins Read
56 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं आमजन के जीवन में सकारात्मक और स्थायी बदलाव ला रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री आवास योजना जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत सन्ना निवासी दिव्यांग नागरिक राजेश राम के लिए आश्रय ही नहीं, बल्कि सम्मान और सुरक्षा का आधार बन गई है।

पैर से दिव्यांग राजेश राम कपड़ा सिलाई कर अपने परिवार का जीवनयापन करते हैं। इससे पूर्व वे मिट्टी के कच्चे मकान में रहने को मजबूर थे, जहां बारिश, ठंड और बार-बार मरम्मत की समस्या उनके लिए बड़ी चुनौती बनी रहती थी। विषम परिस्थितियों में सुरक्षित आवास का अभाव उनके दैनिक जीवन को और कठिन बना देता था।

वर्ष 2024–25 में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें 1 लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। इस सहायता से उन्होंने अपने लिए एक सुरक्षित, टिकाऊ और सुविधासंपन्न पक्का आवास निर्मित कराया। नए घर के निर्माण के बाद अब उनका परिवार मौसम की मार से सुरक्षित है और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहा है।

राजेश राम का कहना है कि दिव्यांग होने के कारण कच्चे मकान की मरम्मत और कठिन मौसम में स्वयं की सुरक्षा एक बड़ी समस्या थी, लेकिन पक्का घर मिलने के बाद उनकी सभी चिंताएं दूर हो गई हैं। उन्होंने इस बदलाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं ने उनके जीवन को स्थायित्व और सुरक्षा प्रदान की है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से प्रदेश में हजारों जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित आवास मिल रहा है। यह योजना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में वास्तविक परिवर्तन का सशक्त उदाहरण बन रही

Share Article

Other Articles

1 24
Previous

कामधेनु विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र-छात्राओं का मिलन समारोह संपन्न

धान खरीदी का महाअभियान
Next

धान खरीदी का महाअभियान

Next
धान खरीदी का महाअभियान
December 27, 2025

धान खरीदी का महाअभियान

Previous
December 27, 2025

कामधेनु विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र-छात्राओं का मिलन समारोह संपन्न

1 24

Related Posts

1776859656 b1d3c8e39126d9c2e39b

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ले बदलीस तस्वीर

Editor Editor
April 22, 2026
1776859438 27415f16b50449e305d2 1

‘ज्ञानभारतम्’ सर्वे ला मिलीस रफ्तार: 31 मई तक जम्मो काम पूरा करे के निर्देश

Editor Editor
April 22, 2026
1776859212 05a9c2e2995a5dee9eab

चेकडैम बनीस ग्रामीण आत्मनिर्भरता के मजबूत आधार, जल संरक्षण ले बदलीस खेती-किसानी के तस्वीर

Editor Editor
April 22, 2026
1776848995 4d532f1047d1031f9c26 1

राज्यपाल श्री डेका ले ‘नो प्लास्टिक कैंपेन’ के ब्रांड एंबेसडर आप्टे ह करिन मुलाकात

Editor Editor
April 22, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार