Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
2.73 crore people in Chhattisgarh get food security under PDS
खबर छत्तीसगढ़

पीडीएस के तहत छत्तीसगढ़ में 2.73 करोड़ लोग को खाद्यान्न सुरक्षा

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
December 30, 2025 2 Mins Read
149 Views
0 Comments

रायपुर। छत्तीसगढ़ में वर्तमान में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 82.18 लाख राशन कार्ड प्रचलित हैं। इन राशन कार्डों में पंजीकृत सदस्यों की संख्या 2.73 करोड़ है। केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य सरकार द्वारा वास्तविक हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ई-केवाईसी का कार्य लगातार जारी है।

अब तक कुल पंजीकृत सदस्यों में से 2.30 करोड़ (लगभग 85 प्रतिशत) का ई-केवाईसी कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि लगभग 30.32 लाख सदस्यों का ई-केवाईसी अभी शेष है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में संचालित ई-पास मशीनों में ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा जारी “मेरा ई-केवाईसी” ऐप के माध्यम से भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। एंड्रॉयड मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड कर हितग्राही आधार नंबर दर्ज कर ओटीपी आधारित फेस ई-केवाईसी कर सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में वर्तमान में 14,040 शासकीय उचित मूल्य दुकानें संचालित हैं, जहां से पंजीकृत राशन कार्डधारी अपनी पसंद की दुकान से राशन प्राप्त कर रहे हैं। वर्ष 2025 की अनुमानित जनसंख्या के अनुसार राज्य में 89 प्रतिशत जनसंख्या का कवरेज सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत किया जा रहा है।

राशन वितरण को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए आधार सीडिंग का कार्य भी किया जा रहा है। इसके तहत 99.7 प्रतिशत सदस्यों का आधार सीडिंग और 85 प्रतिशत का ई-केवाईसी पूर्ण हो चुका है।

वर्तमान में 2.73 करोड़ लोग खाद्यान्न सुरक्षा के दायरे में हैं, जिन्हें नियमित रूप से उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है। इनमें

  • 73 लाख से अधिक प्राथमिकता वाले परिवारों को निःशुल्क चावल
  • लगभग 8.5 लाख गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले परिवारों को रियायती दर पर चावल उपलब्ध कराया जा रहा है।

प्राथमिकता वाले परिवारों को आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी-12 युक्त फोर्टिफाइड चावल भी वितरित किए जा रहे हैं।

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी नियद नेल्लानार योजना के तहत बस्तर संभाग के बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और कांकेर जिलों के चयनित 402 दूरस्थ ग्रामों में 42,220 राशन कार्डधारियों को खाद्यान्न के साथ चना, शक्कर, नमक और गुड़ का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।

Share Article

Other Articles

छाती के दुर्लभ कैंसर का सफल ऑपरेशन अम्बेडकर अस्पताल रायपुर में बची मरीज की जान
Previous

छाती के दुर्लभ कैंसर का सफल ऑपरेशन, अम्बेडकर अस्पताल रायपुर में बची मरीज की जान

WhatsApp Image 2025 12 30 at 20.08.35
Next

नगरी अंचल में हरित क्रांति की नींवः फुटहामुड़ा नहर से 22 गांवों को मिलेगी स्थायी सिंचाई

Next
WhatsApp Image 2025 12 30 at 20.08.35
December 30, 2025

नगरी अंचल में हरित क्रांति की नींवः फुटहामुड़ा नहर से 22 गांवों को मिलेगी स्थायी सिंचाई

Previous
December 30, 2025

छाती के दुर्लभ कैंसर का सफल ऑपरेशन, अम्बेडकर अस्पताल रायपुर में बची मरीज की जान

छाती के दुर्लभ कैंसर का सफल ऑपरेशन अम्बेडकर अस्पताल रायपुर में बची मरीज की जान

Related Posts

WhatsApp Image 2026 05 24 at 5.47.30 PM

जशपुर में विकास काम के जाँच-परख: लोकापरन-भूमिपूजन के बाद जदि नाम-पट्ट (शिलापट्ट) नहीं लगिस, त होगी कड़ा कारबाही – वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Editor Editor
May 24, 2026
WhatsApp Image 2026 05 24 at 5.39.22 PM

सफलता के कहानी :जनजातीय गरिमा उत्सव ह बदलिस पहाड़ी कोरवा रोन्ही के जिंदगी

Editor Editor
May 24, 2026
WhatsApp Image 2026 05 24 at 5.39.16 PM

जनजातीय गरिमा उत्सव शिविर ले जंगल-पहाड़ में सुशासन – पतरापारा अउ बराहनगर के गाँव वाले मन ला मिलीस बड़े लाभ

Editor Editor
May 24, 2026
WhatsApp Image 2026 05 24 at 4.27.03 PM

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस में कतको किसम के कार्यक्रम के आयोजन, मनखे मन के साथ ले गूंजिस बलौदाबाजार

Editor Editor
May 24, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार