Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
CM 3 DEC
खबर छत्तीसगढ़

राज्य के 8 युवाओं और एक संगठन को मिला छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान : खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने युवाओं को किया सम्मानित

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
January 12, 2026 3 Mins Read
33 Views
0 Comments

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य के आठ युवाओं तथा धमतरी जिले के युवा स्टार सेवा समिति खुरतुली को आज राष्ट्रीय युवा दिवस पर सम्मानित किया। उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित युवा रत्न सम्मान समारोह में सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षणिक, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान प्रदान किया।

मुख्यमंत्री साय ने स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती पर रायपुर में उनके बिताए समय का स्मरण करते हुए समारोह में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने मात्र 31 वर्ष की आयु में दुनिया में भारत की सांस्कृतिक समृद्धि और सभ्यता का मान और सम्मान बढ़ाया। उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य की उत्कृष्ट युवा प्रतिभाओं को सम्मानित करने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि भारत युवाओं का देश है। राज्य की युवा प्रतिभाओं को पोषित, पल्लवित और आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए दृढ़ इच्छाशक्ति, परिश्रम, समर्पण और संकल्प के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने की बात कही।

उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत की सांस्कृतिक शक्ति का परचम पूरी दुनिया में फहराया। आज करोड़ों युवा उनसे प्रेरणा लेकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा रत्न सम्मान के लिए प्राप्त आवेदनों से स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। सरकार ने इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने पहली बार व्यक्तिगत क्षमता में सुधार और समाज सेवा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देते हुए राज्य की प्रतिभाओं को युवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया है। 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के उत्कृष्ट कार्यों और उपलब्धियों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार ने स्वागत भाषण में कहा कि युवा रत्न सम्मान के लिए राज्य भर से अनेक सक्षम युवाओं के आवेदन प्राप्त हुए थे। विभिन्न क्षेत्रों से एक-एक नाम का चयन करना कठिन कार्य था। राज्य के युवा अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं और उनके योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से इस वर्ष से यह सम्मान प्रारंभ किया गया है। राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल और खेल एवं युवा कल्याण विभाग की उप संचालक रश्मि ठाकुर सहित अनेक विभागीय अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

राज्य के इन युवाओं को मिला युवा रत्न सम्मान

राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित समारोह में बेमेतरा के एस्ट्रोफिजिक्स में सबसे कम उम्र के वैज्ञानिक एवं पीएचडी छात्र तथा एनएएसओ (NASO) ओलंपियाड में स्वर्ण पदक विजेता पीयूष जायसवाल को छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान प्रदान किया गया। सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कांकेर की शिल्पा साहू, साहित्य के क्षेत्र से सरगुजा के अमित यादव, नवाचार के लिए महासमुंद की मृणाल विदानी तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए दुर्ग की परिधि शर्मा को सम्मानित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी बिलासपुर की संजू देवी को खेल के क्षेत्र में, कवर्धा के सचिन कुनहरे को कला एवं संस्कृति तथा आरू साहू को लोककला में उत्कृष्ट कार्यों के लिए युवा रत्न सम्मान प्रदान किया गया। स्वास्थ्य, पर्यावरण, स्वच्छता, साक्षरता, महिला उत्थान, सामाजिक जागरूकता, नशामुक्ति, मतदाता जागरूकता और जल स्रोतों के संरक्षण जैसे अनेक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए धमतरी जिले के खुरतुली स्थित युवा स्टार सेवा समिति को भी छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

Tags:

#raipurcgnChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

CM SAI 01
Previous

रायपुर में APEDA क्षेत्रीय कार्यालय से खुलेगा छत्तीसगढ़ के कृषि निर्यात का नया वैश्विक द्वार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

0 6
Next

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने की राजिम कुंभ की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा

Next
0 6
January 12, 2026

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने की राजिम कुंभ की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा

Previous
January 12, 2026

रायपुर में APEDA क्षेत्रीय कार्यालय से खुलेगा छत्तीसगढ़ के कृषि निर्यात का नया वैश्विक द्वार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CM SAI 01

Related Posts

baloda bjar 1

ईको-पर्यटन की नई शुरुआत- नेचर कैंप मड हाउस से स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

Editor Editor
March 6, 2026
bnbnvn 1

जशपुर जिले में बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुःख, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश

Editor Editor
March 6, 2026
unnatti 1

कृषक उन्नति योजना से सशक्त हो रहे अन्नदाता

Editor Editor
March 6, 2026
raman ji 1

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष : ब्रेल पुस्तकें और 3000 से अधिक ऑडियो बुक्स: दिव्यांग महिलाओं के सशक्तिकरण की प्रेरक पहल

Editor Editor
March 6, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार