Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Screenshot 2026 02 11 230634
नवा छत्तीसगढ़

दिव्यांग सशक्तिकरण की मिसाल: शासन की स्वरोजगार योजना से हेमंत साहू बने आत्मनिर्भर

Editor Editor
February 11, 2026 2 Mins Read
73 Views
0 Comments

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिव्यांगजनों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाएँ जमीनी स्तर पर सकारात्मक और प्रभावी परिणाम दे रही हैं। इसी कड़ी में जिला मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी के विकासखंड मोहला अंतर्गत ग्राम कौड़ीकसा निवासी अस्थिबाधित दिव्यांग श्री हेमंत कुमार साहू की  कहानी एक प्रेरणास्पद उदाहरण के रूप में सामने आई है। शासन की स्वरोजगार मूलक ऋण योजना का लाभ लेकर उन्होंने आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान स्थापित की है।

पूर्व में हेमंत साहू के पास आजीविका का कोई स्थायी साधन उपलब्ध नहीं था। सीमित संसाधनों एवं पारिवारिक दायित्वों के कारण जीवनयापन में निरंतर कठिनाइयाँ उत्पन्न हो रही थीं। इसी दौरान समाज कल्याण विभाग के माध्यम से उन्हें दिव्यांगजनों के लिए संचालित स्वरोजगार ऋण योजना की जानकारी प्राप्त हुई। योजना के अंतर्गत आवेदन उपरांत शासन द्वारा उन्हें 95 हजार रुपए की ऋण सहायता प्रदान की गई। प्राप्त आर्थिक सहायता का समुचित उपयोग करते हुए श्री साहू द्वारा एक इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसाय की स्थापना की गई।

1770817829 65d175f9ddfef32661ec

निरंतर परिश्रम, अनुशासन तथा व्यावसायिक दक्षता के परिणामस्वरूप अल्प अवधि में ही उनका व्यवसाय सुदृढ़ होता चला गया। मात्र डेढ़ से दो वर्षों के भीतर उन्होंने संपूर्ण ऋण राशि का सफलतापूर्वक पुनर्भुगतान कर दिया। साथ ही शासन द्वारा नियमानुसार ब्याज राशि की प्रतिपूर्ति किए जाने से उन्हें अतिरिक्त संबल और प्रोत्साहन प्राप्त हुआ।

वर्तमान में वर्ष 2026 में हेमंत साहू का इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसाय मोहला क्षेत्र में सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है, जो जिले में दिव्यांगजनों के लिए एक अनुकरणीय मॉडल के रूप में स्थापित हो चुका है। उनके व्यवसाय से न केवल उनका परिवार आत्मनिर्भर बना है, बल्कि स्थानीय स्तर पर अन्य व्यक्तियों को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।

हेमंत साहू ने अपनी सफलता का श्रेय छत्तीसगढ़ शासन की दिव्यांग-हितैषी नीतियों, जिला प्रशासन तथा समाज कल्याण विभाग को देते हुए आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि शासन की संवेदनशील एवं समावेशी योजनाओं ने उन्हें सम्मानजनक आजीविका प्रदान कर आत्मनिर्भर जीवन जीने का अवसर दिया है।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

1770820695 322de3ce121fcb151297
Previous

प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना से दंतेवाड़ा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा

Screenshot 2026 02 11 230936
Next

सपनों को पूरा करने की राह बनी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

Next
Screenshot 2026 02 11 230936
February 11, 2026

सपनों को पूरा करने की राह बनी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

Previous
February 11, 2026

प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना से दंतेवाड़ा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा

1770820695 322de3ce121fcb151297

Related Posts

1781619730 38609248a6c72a65dd89 1

शासन द्वारा रिडेवलपमेंट योजना अंतर्गत शंकर नगर बी.टी.आई. ग्राउंड के सामने तथा अन्य कुल पाँच परियोजनाओं का टेंडर जारी

Editor Editor
June 16, 2026
1781624317 de1e70deb8f3559acdf3

चिरायु योजना बनी उम्मीद की नई किरण

Editor Editor
June 16, 2026
1781624496 ac5acc337c7b638b0b68

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ

Editor Editor
June 16, 2026
1781628765 20d7769ebeef8bf9d549

तारसगांव में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निरीक्षण

Editor Editor
June 16, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार