बदलती खेती में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी बन रहे किसानों की नई पसंद
कम लागत, बेहतर उत्पादन और मिट्टी की सुरक्षा का नया विकल्प : नैनो उर्वरक
वैज्ञानिक खेती की ओर बढ़ते कदम, नैनो उर्वरकों से किसानों को मिल रहा फायदा
नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से खेती में बचत, उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा
रायपुर, खेती में बढ़ती लागत, मिट्टी की घटती उर्वरा शक्ति और रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से पैदा हो रही चुनौतियों के बीच अब नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए एक उपयोगी और लोकप्रिय विकल्प बन गई है। कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि यदि किसान संतुलित और वैज्ञानिक तरीके से इनका उपयोग करें तो इससे खेती की लागत कम करने, उत्पादन बेहतर बनाने और मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले समय में खेती को टिकाऊ और लाभकारी बनाए रखने के लिए उर्वरकों के उपयोग के तौर-तरीकों में बदलाव जरूरी होगा। यही कारण है कि अब किसानों के बीच नैनो उर्वरकों को लेकर रुचि बढ़ रही है।
पारंपरिक खाद बनाम नैनो खाद: लागत का गणित
छत्तीसगढ़ सहित देश के अधिकांश धान उत्पादक क्षेत्रों में सामान्यतः प्रति एकड़ 2 से 3 बोरी यूरिया और 1 बोरी डीएपी का उपयोग किया जाता है। मौजूदा कीमतों के अनुसार:
- एक बोरी पारंपरिक यूरिया की कीमत लगभग 270 रुपये है।
- एक बोरी पारंपरिक डीएपी की कीमत लगभग 1350 रुपये है।
- इस प्रकार केवल यूरिया और डीएपी पर प्रति एकड़ करीब 1900 से 2200 रुपये तक खर्च हो जाता है।
नैनो यूरिया से बचत: कृषि विशेषज्ञों के अनुसार 500 मिलीलीटर नैनो यूरिया की एक बोतल का प्रभाव लगभग एक बोरी पारंपरिक यूरिया के बराबर माना जाता है।
- दो बोरी पारंपरिक यूरिया का मूल्य लगभग 540 रुपये है, जबकि 2 बोतल नैनो यूरिया लगभग 450-500 रुपये में आता है।
- यदि किसान 2 बोरी ठोस यूरिया की जगह 2 बोतल नैनो यूरिया का उपयोग करते हैं तो प्रति एकड़ लगभग 100 रुपये की सीधी बचत होती है। इसके साथ ही परिवहन, भंडारण और मजदूरी खर्च में भी कमी आती है।
नैनो डीएपी से बचत:
- 50 किलो डीएपी की पूरी मात्रा उपयोग करने के बजाय यदि किसान 25 किलो डीएपी के साथ 500 मिली नैनो डीएपी का उपयोग करें तो प्रति एकड़ लगभग 75 से 150 रुपये तक की बचत होती है।
- हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें और प्यार दें।
- Whatsapp –https://whatsapp.com/channel/0029VaPmGTXInlqS2WQAhw1n
- YouTube –https://youtube.com/@jayjohar?si=AZDI5zciOCT3Oqhw
- Facebook –https://www.facebook.com/share/18GsFBTgfd/