Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1780157393 dd7ab193592ed76ff83d 1
खबर छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार-2026 : ग्राम बिरगांव में हुआ समाधान शिविर का आयोजन

Editor Editor
May 31, 2026 3 Mins Read
2 Views
0 Comments

57 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों की मिली स्वीकृति

गांवों में विकास और सुशासन की नई तस्वीर गढ़ रही सरकार: विधायक श्री मोहले

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आयोजित सुशासन तिहार-2026 अब ग्रामीण क्षेत्रों में जनविश्वास और त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ सीधे आमजनों तक पहुंचाने और समस्याओं का मौके पर निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से  मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के ग्राम बिरगांव में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं और विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। 

 शिविर में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकमल सिंह परिहार सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अतिथियों ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर आमजनों को योजनाओं की जानकारी दी और पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम खम्हरिया में पंचायत भवन एवं उचित मूल्य दुकान निर्माण, पदमपुर में आंगनबाड़ी भवन तथा बिरगांव, बिरगहनी और भथरी में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र निर्माण के लिए 57 लाख 31 हजार रुपये से अधिक की स्वीकृति प्रदान की गई। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं और डिजिटल सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शिविरों में जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहते हैं, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। उन्होंने ग्रामीणों से राशन कार्ड, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क, नाली और राजस्व संबंधी समस्याओं के आवेदन शिविर में प्रस्तुत कर समाधान कराने की अपील की। विधायक श्री मोहले ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत सोलर पैनल लगवाकर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया।

     जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने कहा कि समाधान शिविर शासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत सेतु है। उन्होंने ग्रामीणों से अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन शिविर में ही प्रस्तुत करने की अपील करते हुए कहा कि नियमानुसार सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने शिविरों में प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की जानकारी दी। वहीं जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय ने ग्रामीणों को जल संरक्षण और पेयजल के सदुपयोग के लिए जागरूक किया।

हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ

    समाधान शिविर में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री और प्रमाण पत्र प्रदान कर लाभान्वित किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत 20 हितग्राहियों को चेक, 20 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी एवं पूर्णता प्रमाण पत्र, 07 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 20 को नोनी सुरक्षा बांड, 05 हितग्राहियों को आइस बॉक्स और नाव-जाल, 20 किसानों को अरहर बीज मिनी किट, 10 किसानों को केसीसी चेक, 10 हितग्राहियों को आयुष्मान एवं आभा कार्ड, 24 श्रमिकों को श्रम कार्ड, 10 लोगों को फलदार पौधे तथा 05 विद्यार्थियों को गणवेश प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें और प्यार दें।
Whatsapp –https://whatsapp.com/channel/0029VaPmGTXInlqS2WQAhw1n
YouTube –https://youtube.com/@jayjohar?si=AZDI5zciOCT3Oqhw
Facebook –https://www.facebook.com/share/18GsFBTgfd/

Tags:

ChhattisgarhCM SAIGood Governance Festival-2026raipur newsstate news

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 05 30 at 5.49.40 PM
Previous

गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

WhatsApp Image 2026 05 31 at 2.52.47 PM
Next

मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – यह प्रदेश की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिलने का क्षण

Next
WhatsApp Image 2026 05 31 at 2.52.47 PM
May 31, 2026

मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – यह प्रदेश की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिलने का क्षण

Previous
May 31, 2026

गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

WhatsApp Image 2026 05 30 at 5.49.40 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 05 31 at 2.52.47 PM

मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – यह प्रदेश की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिलने का क्षण

Editor Editor
May 31, 2026
WhatsApp Image 2026 05 30 at 5.49.40 PM

गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Editor Editor
May 31, 2026
WhatsApp Image 2026 05 30 at 7.10.09 PM

वन धन विकास केंद्र ने बदली आदिवासी महिलाओं की तकदीर

Editor Editor
May 31, 2026
WhatsApp Image 2026 05 30 at 7.14.10 PM

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान

Editor Editor
May 31, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार